• Home
  • Uncategorized
  • डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार स्थायी पदस्थापन कर दिया गया है। गृह विभाग ने रेल पुलिस में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे भाष्कर रंजन को डुमरांव का नया डीएसपी नियुक्त किया है।

उनकी पदस्थापना के बाद अनुमंडल की पुलिस व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पूर्व डीएसपी पोलत्स कुमार के स्थानांतरण के बाद से डुमरांव डीएसपी का पद खाली था। पिछले कई महीनों से समीर कुमार सिंह प्रभारी डीएसपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अब भाष्कर रंजन के पदभार ग्रहण करने के बाद अनुमंडल में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर नई सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

PMFME में बजा बिहार का डंका: सबसे ज्यादा स्वीकृतियां मिलने पर मिला बेस्ट स्टेट का प्रतिष्ठित सम्मान

नई दिल्ली, 25 अगस्त (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top