• Home
  • मुख्य समाचार
  • जन संवाद में उमड़ी फरियादों की भीड़, डीएम ने अफसरों को दिया अल्टीमेटम—देरी हुई तो होगी कार्रवाई
Image

जन संवाद में उमड़ी फरियादों की भीड़, डीएम ने अफसरों को दिया अल्टीमेटम—देरी हुई तो होगी कार्रवाई

समस्तीपुर, 12 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन डीएम के समक्ष सौंपे। जिलाधिकारी ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जन संवाद में भूमि एवं राजस्व, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, बिजली, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समीक्षा कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम लोगों की शिकायतों के निपटारे में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर निपटाए जा सकने वाले मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए।

वहीं, स्थल जांच या विभागीय समन्वय वाले मामलों में भी निर्धारित समय-सीमा का पालन हो। डीएम ने आवेदनों पर हुई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने तथा निष्पादन की जानकारी आवेदकों को देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत दिलाना है।

Releated Posts

समस्तीपुर के उद्यमियों को मिला ग्लोबल बाजार से जुड़ने का मंत्र, एक्सपोर्ट वर्कशॉप में खुला कारोबार और रोजगार का नया द्वार

समस्तीपुर, 12 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने और कारोबार के विस्तार के साथ…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

रेलवे परिसरों में कचरे की मनमानी पर लगेगी लगाम: दानापुर मंडल में शुरू हुआ विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों पर भी नजर

पटना, 11 अक्टूबर (विक्रांत) स्वच्छता पखवाड़ा एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

बक्सर में पांच दिन ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 17 से 21 अक्टूबर तक कई मार्गों पर नो-एंट्री

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गापूजा के दौरान शहर में उमड़ने वाली भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

बिहार की बेटियों के स्टार्टअप को मिलेगा उड़ान, 2100 युवतियों को आर्थिक मदद

पटना, 11 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार की छात्राओं और युवतियों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top