• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर के उद्यमियों को मिला ग्लोबल बाजार से जुड़ने का मंत्र, एक्सपोर्ट वर्कशॉप में खुला कारोबार और रोजगार का नया द्वार
Image

समस्तीपुर के उद्यमियों को मिला ग्लोबल बाजार से जुड़ने का मंत्र, एक्सपोर्ट वर्कशॉप में खुला कारोबार और रोजगार का नया द्वार

समस्तीपुर, 12 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने और कारोबार के विस्तार के साथ रोजगार सृजन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को जिला उद्योग केंद्र के सभाकक्ष में ‘वन डे एक्सपोर्ट अवेयरनेस वर्कशॉप फॉर एमएसएमई’ का आयोजन किया गया। ‘इन्वेस्ट बिहार—अ लैंड ऑफ इमेंस अपॉर्च्युनिटीज’ थीम पर हुई कार्यशाला में उद्यमियों को निर्यात प्रक्रिया, सरकारी सुविधाओं और वैश्विक बाजार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह और जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महाप्रबंधक ने कहा कि स्थानीय उद्यमियों को निर्यात की प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग की जानकारी देकर उनके उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाया जा सकता है।

डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने उद्यमियों से बाजार की जरूरतों को समझकर निर्यात के अवसरों की पहचान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्यात सिर्फ उत्पाद बिक्री नहीं, बल्कि कारोबार विस्तार, निवेश और रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम है।कार्यशाला में उद्यमियों ने निर्यात से जुड़ी व्यावहारिक परेशानियां भी उठाईं। दस्तावेजीकरण, क्लीयरेंस, विभागीय समन्वय और समय पर सहयोग की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने प्रक्रियाओं को सरल बनाने और प्रभावी मार्गदर्शन की जरूरत बताई।

तकनीकी सत्र में एमएसएमई निर्यात सलाहकार ऋषु राज ने निर्यात के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। इंडिया पोस्ट के आशुतोष नंदन व राकेश कुमार ने डाक सेवाओं की सुविधाएं बताईं। पीएनबी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक सुबोध कुमार ने बैंकिंग सहयोग पर जानकारी दी। मौके पर दीपक कुमार, राहुल, बिपिन चंद्र, मुकेश कुमार, पूर्णवासी समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन सुभीत कुमार सिंह ने किया।

Releated Posts

जन संवाद में उमड़ी फरियादों की भीड़, डीएम ने अफसरों को दिया अल्टीमेटम—देरी हुई तो होगी कार्रवाई

समस्तीपुर, 12 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

रेलवे परिसरों में कचरे की मनमानी पर लगेगी लगाम: दानापुर मंडल में शुरू हुआ विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों पर भी नजर

पटना, 11 अक्टूबर (विक्रांत) स्वच्छता पखवाड़ा एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

बक्सर में पांच दिन ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 17 से 21 अक्टूबर तक कई मार्गों पर नो-एंट्री

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गापूजा के दौरान शहर में उमड़ने वाली भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

बिहार की बेटियों के स्टार्टअप को मिलेगा उड़ान, 2100 युवतियों को आर्थिक मदद

पटना, 11 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार की छात्राओं और युवतियों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top