• Home
  • Uncategorized
  • PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने शिक्षा मंत्री के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने की सलाह दी थी। PK ने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने की सलाह दे रहे हैं तो अगली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी 10वीं पास करने की सलाह देनी चाहिए।

प्रशांत किशोर ने छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों में बिहार की जनता लोकतंत्र की ताकत देख रही है। उनके मुताबिक पिछले तीन-चार वर्षों में जब भी कोई प्रदर्शन करने आया, उस पर लाठीचार्ज किया गया। लेकिन अब कम से कम सरकार और प्रशासन किसी प्रदर्शन पर लाठी चलाने से पहले दो बार सोच रहे हैं।

PK ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से तत्काल उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता और छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए। आंदोलनकारियों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेना चाहिए। PK के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

शिक्षा मंत्री पर तंज और मुख्यमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। वहीं, छात्रों के आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी विपक्षी दल सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PMFME में बजा बिहार का डंका: सबसे ज्यादा स्वीकृतियां मिलने पर मिला बेस्ट स्टेट का प्रतिष्ठित सम्मान

नई दिल्ली, 25 अगस्त (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top