• Home
  • मुख्य समाचार
  • छोटे भाई से सत्ता के सरताज तक: बिहार में पहली बार BJP का CM, सम्राट चौधरी के सिर सजा ताज
Image

छोटे भाई से सत्ता के सरताज तक: बिहार में पहली बार BJP का CM, सम्राट चौधरी के सिर सजा ताज

पटना, 14 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। दशकों तक सहयोगी दल की भूमिका निभाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अब सत्ता की कमान सीधे अपने हाथ में ले ली है। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लग गई।

सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला जब सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और नीतीश ने उन्हें माला पहनाकर नेतृत्व सौंपा। यह तस्वीर सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे बाद में एनडीए बैठक में खुद नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया।

सभी विधायकों ने जोरदार समर्थन के साथ इस प्रस्ताव को पारित किया। अब सम्राट चौधरी राज्यपाल सैयद अता हसनैन के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित है। सम्राट चौधरी का सियासी सफर भी कम दिलचस्प नहीं रहा। मूल रूप से राकेश कुमार नाम के साथ राजनीति में आए सम्राट ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की थी। महज 31 वर्ष की उम्र में वे कृषि मंत्री बने और राज्य के सबसे युवा मंत्रियों में शामिल हुए।

बाद में उन्होंने लालू प्रसाद यादव का साथ छोड़ नीतीश कुमार के साथ कदम मिलाया, लेकिन वैचारिक मतभेदों के चलते 2017 में भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद उनका राजनीतिक कद तेजी से बढ़ता गया। मार्च 2023 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने संगठन को मजबूत किया और अब पहली बार बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं।बिहार की सियासत में यह बदलाव केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि सत्ता के समीकरणों में बड़े बदलाव का संकेत भी माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Releated Posts

997 में 150 दिन धमाका: BSNL का सस्ता प्लान मचा रहा तहलका, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2GB डेटा

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (अशोक “अश्क”) सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा धमाकेदार…

C से सीधे A तक छलांग: BAU सबौर ने रचा इतिहास, ICAR की मुहर से चमकी पहचान

बक्सर, 14 अप्रैल (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में बड़ा मुकाम हासिल करते…

बिजली समस्याओं पर बड़ा प्रहार: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा समाधान शिविर, 72 घंटे में निपटेंगी शिकायतें

पटना, 14 अप्रैल (अविनाश कुमार) पटना सहित पूरे बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने…

नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन: राहुल गांधी बोले ‘ये आखिरी चीख’, सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन ने सियासी तापमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top