📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार के युवाओं को अब मजदूरी के लिए नहीं जाना होगा दूसरे प्रदेश, चंपारण से सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
Image

बिहार के युवाओं को अब मजदूरी के लिए नहीं जाना होगा दूसरे प्रदेश, चंपारण से सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बेतिया, 26 नवंबर (विनय कुमार गुप्ता) बिहार के युवाओं को रोजगार की तलाश में अब दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। राज्य में ही उद्योगों का जाल बिछाकर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। वैशाली के पास 1200 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक पार्क विकसित करने की योजना है, जिसमें करीब 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश और एक लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर चंपारण की धरती से यह बड़ा ऐलान किया।बेतिया में सागर पोखर से राज देवढ़ी परिसर तक आयोजित पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपारण की धरती ने महात्मा गांधी को महात्मा बनाया था।

इसी ऐतिहासिक भूमि से लोकतंत्र को मजबूत करने और अराजकता के खिलाफ एकजुट रहने का संदेश देने आए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति लोगों के विश्वास का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख नामों में 36 लाख लोग दूसरे स्थानों पर चले गए थे, 22 लाख की मृत्यु हो चुकी थी और सात लाख नाम दो जगह दर्ज थे। उन्होंने विपक्ष से पूछा कि गलत तरीके से नाम कटने वाले वास्तविक मतदाता को सामने क्यों नहीं लाया गया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को 243 में से 202 सीटों पर जनता का समर्थन मिला है। सरकार इस विश्वास को विकास से मजबूत करेगी। बिहार में सात स्थानों पर सीमेंट फैक्ट्रियों का काम भी शुरू हो गया है। प्रशासनिक व्यवस्था पर सख्ती दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने लंबित आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सहयोग कार्यक्रम में करीब 10.5 लाख आवेदन मिले हैं।शिक्षा के क्षेत्र में 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होने की बात कही। साथ ही 31 मार्च 2027 तक सभी पात्र गरीब परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग, शिक्षा, रोजगार और गरीब कल्याण से ही विकसित बिहार का सपना साकार होगा।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक…

सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) भारतीय कृषि को नई तकनीक, आधुनिक अनुसंधान और नवाचारों से जोड़ने के लिए बिहार…

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top