📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी ⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित ⚡अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली
  • Home
  • Crime
  • गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक
Image

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर छिनतई की कोशिश का विरोध करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। आक्रोशित बदमाशों ने दो युवकों और एक महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी वारदात में गंभीर रूप से घायल एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में भगदड़ और दहशत का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुधसी गांव निवासी रमेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार सिंह के रूप में हुई है। रवि गांव में इंटरनेट कैफे की दुकान चलाता था। बताया जाता है कि वह गोपालगंज में अपनी बहन के घर आया हुआ था।

गुरुवार की रात वह रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर अपने घर लौटने की तैयारी में था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर कुछ बदमाशों ने उससे छिनतई करने की कोशिश की। रवि ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस वारदात में सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार निवासी सुरेश साह के 19 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार भी घायल हो गए। बताया जाता है कि अनीश अपने दोस्त के साथ गोपालगंज से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह भी बदमाशों के हमले की चपेट में आ गए। हमले में एक महिला भी घायल हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेल पुलिस और गोपालगंज पुलिस संयुक्त रूप से मामले की छानबीन कर रही हैं। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। स्टेशन जैसे सार्वजनिक और व्यस्त स्थान पर हुई इस वारदात ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। मेहमानों की आवाजाही और…

बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना, 27 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top