📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों को न भूलें युवा, कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में गूंजा बाबा साहेब का संदेश
Image

संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों को न भूलें युवा, कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में गूंजा बाबा साहेब का संदेश

बक्सर, 26 नवम्बर (विक्रांत) संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को उसके कर्तव्यों का बोध कराने वाला मार्गदर्शक भी है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिले अधिकारों की रक्षा करना तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

26 नवंबर को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. कृष्णा अली अल्बर्ट ने की, जबकि कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह ने नेतृत्व किया। समारोह में महाविद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता गणपति मंडल तथा महाविद्यालय सचिव सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इसके बाद संस्थापक, सचिव, प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने संविधान के महत्व पर अपने विचार रखे। संस्थापक गणपति मंडल ने कहा कि आज नागरिक जिन अधिकारों का आनंद ले रहे हैं, उनके पीछे स्वतंत्रता सेनानियों का अमूल्य त्याग और बलिदान छिपा है। हमें उनके संघर्षों को कभी नहीं भूलना चाहिए। वहीं सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र का सम्मान केवल उत्सव मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। अधिकारों के साथ नागरिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी उतना ही जरूरी है।

जागरूक नागरिक बनना, संविधान का सम्मान करना तथा देश की एकता और अखंडता कायम रखना ही सच्ची देशभक्ति है। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक अखिलेश मंडल, डॉ. पुष्पा सिंह, वीरेंद्र कुमार, माला दास, उपेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में संवैधानिक चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top