📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • कृषि
  • बक्सर में धान कटनी प्रयोग में खुली खेती की उत्पादकता की तस्वीर, प्रति हेक्टेयर 58.54 क्विंटल उपज का आकलन
Image

बक्सर में धान कटनी प्रयोग में खुली खेती की उत्पादकता की तस्वीर, प्रति हेक्टेयर 58.54 क्विंटल उपज का आकलन

बक्सर, 26 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ फसल के वास्तविक उत्पादन का आकलन करने के लिए कृषि वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग कराया गया। गुरुवार, 26 नवंबर को बक्सर सदर प्रखंड की अहिरौली पंचायत के अर्जुनपुर गांव में उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने स्वयं खेत में पहुंचकर कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान धान की उपज के आंकड़ों का आकलन किया गया, जिसमें प्रति हेक्टेयर 58.540 क्विंटल उत्पादन सामने आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फसल कटनी प्रयोग अर्जुनपुर निवासी किसान संजय राय, पिता धर्मराज राय के खेत में कराया गया। खेत का खेसरा संख्या 875 है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंचायत अहिरौली के किसान सलाहकार विजय कुमार पासवान ने कटनी प्रयोग संपन्न कराया। इसके लिए खेत में 10 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा आयताकार भूखंड चिह्नित किया गया। निर्धारित क्षेत्र में धान की कटनी और तौल के बाद कुल 29.270 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई।

इसी आंकड़े के आधार पर औसत उत्पादन दर 58.540 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई।निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने कटनी प्रयोग की प्रक्रिया और उपज मापन से संबंधित गतिविधियों का जायजा लिया। फसल कटनी प्रयोग कृषि उत्पादन के वास्तविक आंकड़े जुटाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती है। इसके जरिए जिले में विभिन्न फसलों की उत्पादकता का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जाता है। प्राप्त आंकड़े कृषि उत्पादन के सही अनुमान के साथ किसानों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसका उद्देश्य सरकारी आंकड़ों में पारदर्शिता बनाए रखना और योजनाओं को वास्तविक कृषि उत्पादन के अनुरूप प्रभावी बनाना है।मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बक्सर, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, ग्राम पंचायत चुरामनपुर के किसान सलाहकार समेत कई संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top