📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित ⚡अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली ⚡बिहार के युवाओं को अब मजदूरी के लिए नहीं जाना होगा दूसरे प्रदेश, चंपारण से सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान ⚡संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों को न भूलें युवा, कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में गूंजा बाबा साहेब का संदेश ⚡बक्सर में धान कटनी प्रयोग में खुली खेती की उत्पादकता की तस्वीर, प्रति हेक्टेयर 58.54 क्विंटल उपज का आकलन
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित
Image

नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित

समस्तीपुर, 26 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) नशे के खिलाफ जंग में अब समस्तीपुर के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के जरिए सामाजिक बदलाव की अलख जगा रहे हैं। नशामुक्त बिहार अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ मेधावी विद्यार्थियों को मद्यनिषेध दिवस एवं संकल्प दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर नशामुक्ति अभियान में सराहनीय योगदान देने वाले नुक्कड़ नाटक टीम के दस सदस्यों और एक पुलिस अधिकारी को भी सम्मानित किया गया। जिले के उच्च विद्यालयों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निबंध लेखन, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी।

इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में सृष्टि कुमारी ने प्रथम, सत्यम कुमार ने द्वितीय और अंकित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आयुष कुमार चौधरी प्रथम, अनामिका कुमारी द्वितीय और स्मिता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में काजल कुमारी ने पहला, शिवम कुमार ने दूसरा और माही यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में नुक्कड़ नाटक टीम की भूमिका को भी जिला प्रशासन ने सराहा। टीम के अभिषेक कुमार, नेदा प्रवीण, मौसम कुमारी, शिवानी कुमारी, निदा तरन्नुम, आयशा आफरीन, अन्नू प्रिया, आयुष कुमार रंजन, अलीशा आफरीन और मोहम्मद अरमान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा शराबबंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार पासवान को भी सम्मान मिला। जिला प्रशासन ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। लोगों से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक रहने और नशामुक्त बिहार के संकल्प को साकार करने में सहयोग देने की अपील की गई।

Releated Posts

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें…

संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top