📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • खेल
  • पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत
Image

पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक मुकाबलों के बीच गुरुवार को समस्तीपुर के पटेल मैदान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन युवा खिलाड़ियों ने अपने दमखम से दर्शकों का दिल जीत लिया। तिरहुत और सारण प्रमंडल ने शानदार जीत दर्ज कर सीधे सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली, जबकि मेजबान दरभंगा ने पूर्णिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब दरभंगा की भिड़ंत पटना प्रमंडल से होगी।

खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह और जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीडीसी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद खुद क्रिकेट खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। मौके पर नगर आयुक्त गौतम कुमार, सदर एसडीओ राकेश कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव सोनू झा समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। बिहार अंडर-19 टीम के कप्तान मोहम्मद आलम और वरिष्ठ अंपायर मुकेश वर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

तिरहुत ने कोसी को चटाई धूलपहले मुकाबले में कोसी ने उज्ज्वल सिंह के 26 और साकिब आलम के 15 रनों की मदद से 15 ओवर में 90 रन बनाए। जवाब में तिरहुत ने श्रेयांस संजू के 19 और नयुम सिद्दीकी के 14 रनों की बदौलत सात विकेट खोकर 91 रन बनाते हुए तीन विकेट से जीत हासिल की।युवराज का बल्ला गरजा, सारण की एकतरफा जीतदूसरे मैच में भागलपुर की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर महज 62 रन बना सकी। सारण के युवराज ने नाबाद 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली। सत्यम के आठ रनों के सहयोग से सारण ने छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 63 रन बनाकर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

दरभंगा ने पूर्णिया को 38 रनों से हरायातीसरे मुकाबले में दरभंगा ने आदित्य राज (27), सुफियान (26) और प्रियांशु राज (14) की पारियों से 12 ओवर में पांच विकेट पर 99 रन बनाए। जवाब में पूर्णिया की पूरी टीम 61 रनों पर सिमट गई। दरभंगा ने 38 रनों से जीत दर्ज की। मैचों में विभिन्न जिलों के अंपायरों ने जिम्मेदारी निभाई। तकनीकी संचालन में देवीशंकर, अंशु सिन्हा, कुंदन कुमार और स्कोरर सतीश कुमार का योगदान रहा। मैदान में वैभव सूर्यवंशी, अनुकूल राय और मोहम्मद आलम के आकर्षक होर्डिंग भी खिलाड़ियों के लिए खास आकर्षण बने रहे।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top