📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित ⚡अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली ⚡बिहार के युवाओं को अब मजदूरी के लिए नहीं जाना होगा दूसरे प्रदेश, चंपारण से सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान ⚡संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों को न भूलें युवा, कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में गूंजा बाबा साहेब का संदेश
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान
Image

ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और लगातार हो रही मौतों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) की तुलना में ग्रामीण सड़कों पर अधिक सड़क हादसे हो रहे हैं। दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा के बाद प्रशासन ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है।

खासकर बाइक पर पीछे बैठने वाले लोगों के हेलमेट नहीं पहनने और सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों पर अब भारी जुर्माना लगाया जाएगा।समाहरणालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) की बैठक में सड़क हादसों को नियंत्रित करने और दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, यातायात डीएसपी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, सड़क निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि और चिकित्सक मौजूद रहे।बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले में हुए सड़क हादसों और उनमें जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़े प्रस्तुत किए। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ अमित कुमार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों में ग्रामीण सड़कों पर राष्ट्रीय राजमार्गों से अधिक दुर्घटनाएं होने का तथ्य सामने आने पर विशेष चिंता जताई गई।

इस पर जिलाधिकारी ने अगले एक महीने तक सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। अभियान में पीछे बैठने वाले वैसे बाइक सवारों पर विशेष नजर रखी जाएगी, जो हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे उल्लंघनकर्ताओं से भारी जुर्माना वसूला जाएगा।जिलाधिकारी ने सड़क किनारे और अन्य प्रतिबंधित स्थानों पर बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरतने को कहा। इसके अलावा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर सड़क के गड्ढों की मरम्मत, चेतावनी बोर्ड, आवश्यक संकेतक और रोड मार्किंग कराने का निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिया गया।

वहीं, दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाने के लिए अस्पताल प्रतिनिधियों को PM RAHAT योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। प्रशासन का लक्ष्य हादसों में कमी लाने के साथ घायलों को समय पर बेहतर उपचार सुनिश्चित करना है।

Releated Posts

बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना, 27 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें…

संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top