📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी ⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित ⚡अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली ⚡बिहार के युवाओं को अब मजदूरी के लिए नहीं जाना होगा दूसरे प्रदेश, चंपारण से सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
  • Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित

सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) कहते हैं कि प्रतिभा किसी परिचय और आर्थिक परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। यदि मन में कुछ कर गुजरने का जुनून और लक्ष्य पाने का अटूट संकल्प हो तो सीमित संसाधनों के बीच भी सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है। इसे सच कर दिखाया है बक्सर की बेटी प्रियंका कुमारी ने। शहर में पिछले 23 वर्षों से सैलून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले ज्योति प्रकाश गंगासागर ठाकुर की बेटी प्रियंका का चयन बिहार प्रशासनिक सेवा में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।23 नवंबर को चयन की खबर सामने आते ही प्रियंका के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

साधारण परिवार में पली-बढ़ी प्रियंका ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि आर्थिक तंगी कभी भी प्रतिभा और सपनों की राह में स्थायी बाधा नहीं बन सकती।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूर्व विधायक डुमरांव डॉ. अजीत कुमार सिंह ने प्रियंका कुमारी को सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका की सफलता केवल उनके परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बक्सर जिले के लिए गर्व का विषय है। सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा और परिश्रम से उन्होंने जिस मुकाम को हासिल किया है, वह क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।डॉ. सिंह ने कहा कि इस सफलता के पीछे प्रियंका की वर्षों की मेहनत के साथ उनके पिता का संघर्ष, त्याग और परिवार का निरंतर सहयोग भी शामिल है।

एक पिता ने कठिन परिस्थितियों में परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं और बेटी ने अपनी मेहनत से उनके सपनों को नई ऊंचाई दी।उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रियंका प्रशासनिक सेवा में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाकर समाज और जिले का नाम रोशन करेंगी। प्रियंका की कामयाबी आज बक्सर की बेटियों के लिए संदेश है कि हौसले बुलंद हों तो मंजिल खुद रास्ता बना लेती है।

Releated Posts

शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। मेहमानों की आवाजाही और…

बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना, 27 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें…

संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर में…

पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक मुकाबलों के बीच गुरुवार को समस्तीपुर के पटेल…

नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित

समस्तीपुर, 26 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) नशे के खिलाफ जंग में अब समस्तीपुर के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा और…

अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली

समस्तीपुर, 26 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) अयोध्या धाम और जनकपुर धाम के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के…

बिहार के युवाओं को अब मजदूरी के लिए नहीं जाना होगा दूसरे प्रदेश, चंपारण से सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बेतिया, 26 नवंबर (विनय कुमार गुप्ता) बिहार के युवाओं को रोजगार की तलाश में अब दूसरे राज्यों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top