📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित ⚡अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली ⚡बिहार के युवाओं को अब मजदूरी के लिए नहीं जाना होगा दूसरे प्रदेश, चंपारण से सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान ⚡संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों को न भूलें युवा, कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में गूंजा बाबा साहेब का संदेश ⚡बक्सर में धान कटनी प्रयोग में खुली खेती की उत्पादकता की तस्वीर, प्रति हेक्टेयर 58.54 क्विंटल उपज का आकलन ⚡अब स्कूलों की मरम्मत और पेंटिंग पर शिक्षा विभाग का पहरा: रोजाना होगी समीक्षा, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की बढ़ेगी मुश्किल
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू
Image

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और भावनाओं के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर नारियों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम की सबसे भावुक प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा मंचित नाट्य प्रदर्शन रहा, जिसमें टोलोलिंग पहाड़ी पर भारतीय सेना के शौर्य और एक साधारण किसान परिवार के बेटे के सेना में उच्च पद तक पहुंचकर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने की मार्मिक गाथा को जीवंत किया गया।

प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और सभागार कई बार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने कहा कि भारतीय सेना का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है। उन्होंने कश्मीर प्रवास के दौरान सैनिकों के साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम और संस्कारों का संचार करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि कारगिल विजय दिवस जैसे कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व, साहस, त्याग और सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक वीरों के सान्निध्य से विद्यार्थियों को जीवन के वे मूल्य सीखने का अवसर मिलता है, जो पुस्तकों से नहीं मिल सकते।

कार्यक्रम में बक्सर एक्स आर्मी एसोसिएशन के सभापति विद्यासागर चौबे, एनसीसी अधिकारी, अनेक गणमान्य अतिथि, सेवानिवृत्त सैनिक एवं वीर नारियां विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी वीर सैनिकों और वीर नारियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया तथा कारगिल के अमर शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अंत में विशेष आमंत्रित अतिथि दक्ष दत्त मिश्रा ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

Releated Posts

संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर में…

पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक मुकाबलों के बीच गुरुवार को समस्तीपुर के पटेल…

नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित

समस्तीपुर, 26 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) नशे के खिलाफ जंग में अब समस्तीपुर के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा और…

अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली

समस्तीपुर, 26 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) अयोध्या धाम और जनकपुर धाम के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के…

बिहार के युवाओं को अब मजदूरी के लिए नहीं जाना होगा दूसरे प्रदेश, चंपारण से सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बेतिया, 26 नवंबर (विनय कुमार गुप्ता) बिहार के युवाओं को रोजगार की तलाश में अब दूसरे राज्यों का…

संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों को न भूलें युवा, कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में गूंजा बाबा साहेब का संदेश

बक्सर, 26 नवम्बर (विक्रांत) संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को उसके कर्तव्यों…

बक्सर में धान कटनी प्रयोग में खुली खेती की उत्पादकता की तस्वीर, प्रति हेक्टेयर 58.54 क्विंटल उपज का आकलन

बक्सर, 26 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ फसल के वास्तविक उत्पादन का आकलन करने के लिए कृषि वर्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top