📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित ⚡अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली ⚡बिहार के युवाओं को अब मजदूरी के लिए नहीं जाना होगा दूसरे प्रदेश, चंपारण से सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान ⚡संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों को न भूलें युवा, कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में गूंजा बाबा साहेब का संदेश ⚡बक्सर में धान कटनी प्रयोग में खुली खेती की उत्पादकता की तस्वीर, प्रति हेक्टेयर 58.54 क्विंटल उपज का आकलन ⚡अब स्कूलों की मरम्मत और पेंटिंग पर शिक्षा विभाग का पहरा: रोजाना होगी समीक्षा, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की बढ़ेगी मुश्किल ⚡रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: 27 नवंबर को 180 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक, रक्सौल-दरभंगा पैसेंजर एक घंटे तक होगी नियंत्रित
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • अब स्कूलों की मरम्मत और पेंटिंग पर शिक्षा विभाग का पहरा: रोजाना होगी समीक्षा, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की बढ़ेगी मुश्किल
Image

अब स्कूलों की मरम्मत और पेंटिंग पर शिक्षा विभाग का पहरा: रोजाना होगी समीक्षा, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की बढ़ेगी मुश्किल

पटना, 26 नवम्बर (अविनाश कुमार) बिहार के सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अब स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्य, रंग-रोगन और लंबित वित्तीय बिलों की रोजाना निगरानी होगी। विभाग ने इन कार्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया है, ताकि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और लापरवाही की गुंजाइश खत्म की जा सके। इस नई व्यवस्था से स्कूलों के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के साथ-साथ वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने की तैयारी है।जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, समीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय पहुंचना होगा।

उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी और प्रगति रिपोर्ट तैयार रखनी होगी। इसका उद्देश्य यह है कि उच्चाधिकारियों द्वारा मांगी गई जानकारी तत्काल उपलब्ध हो सके और किसी भी योजना की प्रगति में बाधा आने पर समय रहते उसका समाधान किया जा सके।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव स्वयं इस पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। इसके लिए प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। जिला स्तर के अधिकारियों को हर सुबह कार्यों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराना होगा। इससे योजनाओं की प्रगति का आकलन सीधे राज्य मुख्यालय से किया जा सकेगा। समीक्षा में वित्तीय मामलों को भी प्रमुखता दी गई है।

खासकर एसी-डीसी बिलों के निष्पादन और उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सेवा संकल्प और कायाकल्प अभियान की प्रगति की भी पड़ताल होगी। प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक में चल रहे छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों और रंगाई-पुताई को भी समीक्षा के दायरे में रखा गया है। विभाग का मानना है कि नियमित निगरानी से अधूरे कार्यों में तेजी आएगी और सरकारी स्कूलों का वातावरण बेहतर बनेगा। अब देखना होगा कि इस सख्ती का असर धरातल पर कितनी तेजी से दिखाई देता है।

Releated Posts

संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर में…

पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक मुकाबलों के बीच गुरुवार को समस्तीपुर के पटेल…

नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित

समस्तीपुर, 26 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) नशे के खिलाफ जंग में अब समस्तीपुर के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top