• Home
  • राष्ट्रीय
  • वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू
Image

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और भावनाओं के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर नारियों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम की सबसे भावुक प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा मंचित नाट्य प्रदर्शन रहा, जिसमें टोलोलिंग पहाड़ी पर भारतीय सेना के शौर्य और एक साधारण किसान परिवार के बेटे के सेना में उच्च पद तक पहुंचकर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने की मार्मिक गाथा को जीवंत किया गया।

प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और सभागार कई बार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने कहा कि भारतीय सेना का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है। उन्होंने कश्मीर प्रवास के दौरान सैनिकों के साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम और संस्कारों का संचार करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि कारगिल विजय दिवस जैसे कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व, साहस, त्याग और सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक वीरों के सान्निध्य से विद्यार्थियों को जीवन के वे मूल्य सीखने का अवसर मिलता है, जो पुस्तकों से नहीं मिल सकते।

कार्यक्रम में बक्सर एक्स आर्मी एसोसिएशन के सभापति विद्यासागर चौबे, एनसीसी अधिकारी, अनेक गणमान्य अतिथि, सेवानिवृत्त सैनिक एवं वीर नारियां विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी वीर सैनिकों और वीर नारियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया तथा कारगिल के अमर शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अंत में विशेष आमंत्रित अतिथि दक्ष दत्त मिश्रा ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

आधार अपडेट नहीं कराया तो अटक सकती हैं सरकारी सेवाए: बैंक, लोन और OTP तक में होगी परेशानी

नई दिल्ली, 26 जुलाई (अशोक “अश्क”) अगर आपने आधार कार्ड बनवाने के बाद वर्षों से उसमें कोई बदलाव…

ByByअशोक अश्क जुलाई 26, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top