• Home
  • मुख्य समाचार
  • प्रभारी मंत्री नंद किशोर राम का बड़ा ऐलान, कार्यकर्ताओं का सम्मान और बक्सर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता
Image

प्रभारी मंत्री नंद किशोर राम का बड़ा ऐलान, कार्यकर्ताओं का सम्मान और बक्सर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता

बक्सर, 19 मई (विक्रांत) जिले में बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री नंद किशोर राम के पहले आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रामनगर विधानसभा से विधायक रहे मंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंत्री ने बक्सर पहुंचते ही जिले के विकास, कार्यकर्ता सम्मान और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बताया। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह तथा भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद जिला अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना हुए। मंत्री ने चुरामनपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में हिस्सा लेते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद चौसा प्रखंड के रामपुर पंचायत में भी सहयोग शिविर में शामिल होकर आम जनता से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद भाजपा जिला कार्यालय अहिरौली में आयोजित अभिनंदन समारोह में मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं कार्यकर्ता, कार्यकर्ता हित और कार्यकर्ता सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दूंगा। बक्सर का सर्वांगीण विकास मेरा संकल्प है।” उन्होंने कहा कि ब्रह्मर्षि विश्वामित्र, भगवान वामन और रामेश्वर नाथ मंदिर सहित जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि सम्मानजनक जीवन और रोजगार के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बक्सर को विकास के नए मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि मंत्री के नेतृत्व में जिले का चहुंमुखी विकास तय है। वहीं सदर विधायक आनंद मिश्रा ने भी विश्वास जताया कि प्रभारी मंत्री के सहयोग से बक्सर को नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में विकास, संगठन मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर कई महत्वपूर्ण संदेश दिए गए, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top