• Home
  • Crime
  • दुर्गा पूजा मेले में शराबियों का तांडव: नशे में हुड़दंग करते 13 युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर ने खोली पोल
Image

दुर्गा पूजा मेले में शराबियों का तांडव: नशे में हुड़दंग करते 13 युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर ने खोली पोल

मोतिहारी, 21 अक्टूबर (गौरव कुमार गुप्ता) दुर्गा पूजा के दौरान मेले में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर मोतिहारी पुलिस ने शिकंजा कस दिया। शहर के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा पूजा मेला परिसर से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते हुए 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस अब सभी आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।दरअसल, छतौनी दुर्गा पूजा मेले में पूजा-अर्चना के साथ बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और मनोरंजन के लिए पहुंच रहे थे। महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक शराब के नशे में मेला परिसर में घूम रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और संदिग्ध युवकों पर निगरानी बढ़ा दी गई।जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 13 युवकों को पकड़ लिया। इनमें जितना थाना क्षेत्र के राज कुमार और कृष्ण कुमार, चिरैया थाना क्षेत्र के छोटे लाल कुमार, नगर थाना क्षेत्र के सुनील पटेल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटू कुमार, सनोज कुमार और संटू कुमार शामिल हैं। वहीं छतौनी थाना क्षेत्र के रंजन कुमार, विमल कुमार और शत्रुधन कुमार तथा घोड़ासहन थाना क्षेत्र के सूरज कुमार, साजन कुमार और विकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा मेले में शरारती और मनचले तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

इसी क्रम में कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा करते मिले। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से मेले में हुड़दंग मचाने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूजा और मेले के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Releated Posts

दुर्गा पूजा मेले में गोलियों की गूंज: पेट में गोली लगने से बीएससी नर्सिंग का छात्र घायल, मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर, 21 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पंचरुखी में दुर्गा पूजा मेले के दौरान…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

पुराने हत्याकांड की आग फिर भड़की: आरा में होमगार्ड जवान के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कंधे में लगी गोली

पटना, 21 अक्टूबर (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के आरा में पुराने हत्याकांड से जुड़ा विवाद एक बार फिर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

जमीन विवाद में मां-बेटे पर बरसी गोलियां: मासूम को आर-पार हुई गोली, दो सगे भाई गिरफ्तार

पटना, 20 अक्टूबर (पटना डेस्क) अररिया जिला के जोकीहाट प्रखंड के बारा गांव में सोमवार देर शाम जमीन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 20, 2026

पुलिस को देखते ही भागा युवक: पीछा कर दबोचा, देसी पिस्टल और दो गोलियों के साथ गिरफ्तार

सीतामढ़ी, 20 अक्टूबर (मोहम्मद कलीम) रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी-महेशिया पथ पर रविवार की रात पुलिस ने बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 20, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top