• Home
  • मुख्य समाचार
  • भाजपा सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी: तेजस्वी का बड़ा हमला, बोले- महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी
Image

भाजपा सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी: तेजस्वी का बड़ा हमला, बोले- महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी

मोतिहारी, 17 मई (गौरव कुमार गुप्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा और बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि देश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है और आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अब प्रधानमंत्री लोगों को सोना नहीं खरीदने तथा वाहन कम चलाने की सलाह दे रहे हैं। रविवार को मोतिहारी के लक्ष्मीपुर में पूर्व जिला राजद अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव स्वर्गीय सुरेश प्रसाद यादव की स्मृति में बने स्मारक और प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में चुनाव के समय उन्होंने पहले ही कहा था कि भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद पर नहीं रहने देगी और आखिरकार वही हुआ।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में भाजपा की सरकार अधिक दिनों तक टिकने वाली नहीं है। तेजस्वी ने स्वर्गीय सुरेश प्रसाद यादव को राजद का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे चंपारण में पार्टी को मजबूती देने का काम किया। वे सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की राजनीति के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने कहा कि सुरेश प्रसाद यादव हमेशा गरीबों, दलितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज उठाते रहे। कार्यक्रम में राजद के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इनमें राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला यादव, विधायक प्रेम शंकर यादव, मेयर प्रीती गुप्ता, पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी और पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।सभा के दौरान राजद समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और नेताओं के भाषणों के बीच लगातार राजनीतिक नारेबाजी होती रही। कार्यक्रम पूरे दिन राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना रहा।

Releated Posts

नालंदा में अमन और भाईचारे के साथ मनी बकरीद, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) जिले में गुरुवार को त्याग, समर्पण और कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा पूरे उत्साह,…

बकरीद पर हाई अलर्ट: नालंदा में प्रशासन का सख्त पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) ईद-उल-अदहा (बकरीद) 2026 पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

982 करोड़ की सड़क परियोजना: बक्सर को मिली विकास की बड़ी सौगात, शिक्षा मंत्री ने सीएम को दिया धन्यवाद

बक्सर, 28 मई (विक्रांत) बिहार सरकार ने बक्सर सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार देने…

बक्सर में अफसरों पर डीएम का सख्त एक्शन, मैनुअल स्कैवेंजिंग मामले में एजेंसी ब्लैकलिस्ट करने का आदेश

बक्सर, 28 मई (विक्रांत) जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण मामलों के निष्पादन में लापरवाही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top