• Home
  • मुख्य समाचार
  • गंगा किनारे बनेगा एक और मरीन ड्राइव; 9998 करोड़ की परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, जांच शुरू
Image

गंगा किनारे बनेगा एक और मरीन ड्राइव; 9998 करोड़ की परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, जांच शुरू

पटना, 13 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) भागलपुर-मुंगेर के बीच गंगा किनारे बनने वाले बहुप्रतीक्षित मरीन ड्राइव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। करीब 9998 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 90.08 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर अब काम तेज होता दिख रहा है। भागलपुर से मुंगेर तक प्रस्तावित इस गंगा पथ के लिए प्री-कंस्ट्रक्शन गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। सबौर घोषपुर और कोयला घाट के आसपास मशीनरी लगाकर मिट्टी की जांच की जा रही है।

चयनित एजेंसी द्वारा एलाइनमेंट पर विभिन्न स्थानों पर भू-स्थल परीक्षण किया जा रहा है, जिससे निर्माण की दिशा और तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा सके। बताया गया है कि एजेंसी को 180 दिनों की बिड वैलिडिटी मिली है, जिसके तहत उन्हें फाइनेंशियल असेसमेंट रिपोर्ट बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपनी होगी। इसके बाद ही परियोजना की ‘अप्वाइंटमेंट डेट’ तय होगी और फाइनेंशियल क्लोजिंग के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल फॉरेस्ट क्लीयरेंस और अन्य जरूरी एनओसी की प्रक्रिया भी जारी है।

हाल ही में 11 अप्रैल को एलाइनमेंट का हवाई सर्वेक्षण भी किया गया, जिसमें कुछ बदलाव की संभावना जताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य मुंगेर की ओर से शुरू होने की उम्मीद है, हालांकि अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। यह मेगा परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में अजगैबीनाथ धाम तक 42 किलोमीटर गंगा पथ बनेगा, जिस पर 5119 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे चरण में वहां से भागलपुर होते हुए सबौर तक 48.08 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी, जिसकी लागत 4849 करोड़ रुपये होगी। इस मरीन ड्राइव के बन जाने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top