• Home
  • मुख्य समाचार
  • राजद में बड़ा बदलाव: छात्र संगठन का नाम बदलेगा, तेजस्वी का बड़ा दांव
Image

राजद में बड़ा बदलाव: छात्र संगठन का नाम बदलेगा, तेजस्वी का बड़ा दांव

पटना, 13 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल की छात्र इकाई अब अपने पुराने स्वरूप में नहीं रहेगी। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पहचान रही ‘छात्र राजद’ को अब नया नाम दिया जा रहा है। उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव इसे खत्म कर “स्टूडेंट विंग ऑफ आरजेडी” के रूप में पुनर्गठित करने जा रहे हैं। इस फैसले के पीछे बड़ी रणनीति मानी जा रही है। दरअसल, छात्र राजद पर लंबे समय तक तेजप्रताप यादव का प्रभाव रहा।

वर्ष 2011 से 2025 तक संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ थी, जिससे पार्टी के अंदर टकराव की स्थिति भी बनी। अब तेजस्वी यादव संगठन को पुराने प्रभाव से मुक्त कर नई टीम और नई पहचान देना चाहते हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नाम बदलने से संगठन को नई छवि और विस्तार का मौका मिलेगा। अगर पुराने नाम से कोई नकारात्मक धारणा जुड़ी है, तो उसे भी खत्म किया जा सकता है। हालांकि, इससे कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम और नए नाम के प्रचार में अतिरिक्त खर्च जैसी चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। पार्टी का तर्क है कि अन्य दलों की तरह छात्र संगठन को भी स्वतंत्र पहचान दी जाए।

जैसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन विश्वविद्यालयों में सक्रिय हैं, उसी तर्ज पर नया संगठन भी मजबूत होगा। इस बदलाव के पीछे एक और बड़ी रणनीति ‘माई समीकरण’ से आगे बढ़ने की है। राजद अब अन्य वर्गों और युवाओं को जोड़ने की कोशिश में है। छात्र राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल किशोर यादव के अनुसार, लिंगदोह कमेटी के नियमों के कारण भी यह बदलाव जरूरी था।अब देखना होगा कि यह नया दांव राजद को कितना राजनीतिक फायदा दिलाता है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top