• Home
  • मुख्य समाचार
  • मिलेट्स से बदलेगी किस्मत: भागलपुर में हाईटेक प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
Image

मिलेट्स से बदलेगी किस्मत: भागलपुर में हाईटेक प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

बक्सर, 13 अप्रैल (विक्रांत) भागलपुर में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कृषि विज्ञान केंद्र, भागलपुर में श्री अन्न (मिलेट्स) प्रसंस्करण इकाई का भव्य उद्घाटन डॉ. डी. आर. सिंह, कुलपति बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अत्याधुनिक इकाई से क्षेत्र के किसानों, खासकर महिला किसानों के लिए नए अवसरों के द्वार खुल गए हैं। उद्घाटन के दौरान कुलपति ने कहा कि मिलेट्स न केवल पोषण से भरपूर हैं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत जरिया भी बन सकते हैं।

उन्होंने जोर दिया कि इस इकाई के माध्यम से किसानों को मूल्य संवर्धन और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही किसान निर्धारित दर पर अपने उत्पादों का प्रसंस्करण कर बेहतर बाजार मूल्य हासिल कर सकेंगे। इस इकाई की जानकारी देते हुए वरीय वैज्ञानिक अनीता कुमारी ने बताया कि यहां 10 आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनसे चीना, कोदो, मडुआ (रागी), कुटकी, सांवा और बाजरा जैसे मिलेट्स की सफाई, छिलाई, ग्रेडिंग, पिसाई और पैकेजिंग आसानी से की जा सकेगी।

यह परियोजना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रायोजित है और अनुसूचित जाति उप योजना (SCSP) के तहत स्थापित की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के किसानों और स्वयं सहायता समूहों को तकनीकी सहयोग और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस इकाई में मिलेट्स आटा, दलिया और रेडी-टू-कुक उत्पाद जैसे मूल्य संवर्धित खाद्य पदार्थ भी तैयार किए जाएंगे, जिससे बाजार में उनकी मांग और कीमत दोनों बढ़ेंगी।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और छात्र उपस्थित रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाएगी, बल्कि पोषण सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण रोजगार सृजन में भी मील का पत्थर साबित होगी।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top