• Home
  • मुख्य समाचार
  • सत्ता संग्राम तेज: राज्यसभा जाने के बाद बढ़ी खींचतान, जदयू-बीजेपी आमने-सामने
Image

सत्ता संग्राम तेज: राज्यसभा जाने के बाद बढ़ी खींचतान, जदयू-बीजेपी आमने-सामने

पटना, 11 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल और तेज हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही राज्य में संभावित ‘सत्ता हस्तांतरण’ की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली से लेकर पटना तक लगातार बैठकों का दौर जारी है, लेकिन अंदरखाने जदयू और बीजेपी के बीच मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार के गठन से पहले जदयू ने बीजेपी के सामने कई अहम शर्तें रख दी हैं। इनमें गृह मंत्रालय, दो उपमुख्यमंत्री पद और बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद की मांग प्रमुख है। जदयू का मानना है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद उनके पास रहने से किसी भी संभावित राजनीतिक संकट में उनकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। यही कारण है कि पार्टी इस पद को लेकर कोई समझौता करने के मूड में नहीं दिख रही है।

इस बीच, हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा भेजे जाने के फैसले ने विवाद को और गहरा कर दिया है। जदयू नेतृत्व इस निर्णय से खासा नाराज बताया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि बीजेपी ने इस मुद्दे पर उनसे कोई चर्चा नहीं की और एकतरफा फैसला लिया। जदयू नेताओं का कहना है कि हरिवंश पार्टी की कई महत्वपूर्ण बैठकों से अनुपस्थित रहे थे और उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी बाहर किया जा चुका था।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिस नेता को जदयू ने किनारे कर दिया, उसे बीजेपी ने राज्यसभा भेजकर क्या संदेश देने की कोशिश की है। पार्टी के अंदर इसे “राजनीतिक संकेत” के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे गठबंधन में असहजता बढ़ी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि दोनों दलों के बीच जल्द सहमति नहीं बनी, तो बिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया और जटिल हो सकती है। फिलहाल, सबकी निगाहें दिल्ली और पटना में चल रही बैठकों पर टिकी हैं, जहां आने वाले दिनों में बड़ा फैसला संभव है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top