• Home
  • रेलवे
  • डीडीयू जंक्शन पर बाईपास का प्लान: नई रेल लाइन से घटेगा ट्रैफिक दबाव, कोयला आपूर्ति की गति होगी तेज
Image

डीडीयू जंक्शन पर बाईपास का प्लान: नई रेल लाइन से घटेगा ट्रैफिक दबाव, कोयला आपूर्ति की गति होगी तेज

पटना, 31 मार्च (अविनाश कुमार) पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों के बढ़ते दबाव से जूझ रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इंजीनियरिंग विभाग ने डीडीयू बाईपास लाइन को मजबूत बनाने के लिए नई ब्रॉड गेज रेल लाइन निर्माण का ई-टेंडर जारी कर दिया है, जिससे रेल संचालन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।यह नई लाइन डीडीयू-दानापुर रेलखंड के ईस्ट आउटर केबिन से डीडीयू-गया लाइन के फ्लाईओवर केबिन तक बनाई जाएगी।

करीब 2.666 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 11.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लाइन के शुरू होते ही मालगाड़ियों को अब मुख्य यार्ड में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे जंक्शन पर दबाव काफी कम हो जाएगा।इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा बक्सर के चौसा स्थित थर्मल पावर प्लांट को मिलेगा। अब धनबाद और गया की ओर से आने वाली कोयला लदी मालगाड़ियां सीधे बाईपास से प्लांट तक पहुंच सकेंगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि इंजन रिवर्सल की समस्या भी खत्म हो जाएगी।रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, डीडीयू जंक्शन पर रोजाना करीब 175 यात्री ट्रेनें और 150 मालगाड़ियों का संचालन होता है। ऐसे में यह नई लाइन एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेगी और आपात स्थिति में ट्रेनों को आसानी से डायवर्ट किया जा सकेगा।इस परियोजना से सासाराम, गया, जहानाबाद और आरा जैसे क्षेत्रों को भी अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। भविष्य में लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे शाहाबाद और मगध क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।गौरतलब है कि बक्सर ताप बिजली घर 1320 मेगावाट की बड़ी परियोजना है, जिसका उद्घाटन नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा चुका है। यहां रोजाना भारी मात्रा में कोयले की जरूरत होती है।रेलवे का यह मेगा बाईपास प्लान न केवल ट्रैफिक जाम कम करेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को भी नई रफ्तार देने वाला साबित हो सकता है।

Releated Posts

कांकरिया कोचिंग डिपो ने बनाया जल-संवर्धन का नया मॉडल: हर दिन 1.60 लाख लीटर पानी की बचत

पटना, 18 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) भारतीय रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया…

रेलवे का बड़ा तोहफा: डुमरी हॉल्ट पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन, गर्मियों में चलेगी सहरसा-यशवंतपुर एक्स्ट्रा सेवा

पटना, 16 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला…

डिजिटल टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट: रेलवे की नई स्कीम, कैश वालों को नहीं मिलेगा फायदा

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (अशोक “अश्क) भारतीय रेलवे ने यात्रियों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के…

एग्जाम स्पेशल अलर्ट: BPSC अभ्यर्थियों के लिए दौड़ेंगी खास ट्रेनें, समय पर पहुंचना होगा आसान

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) बिहार में होने वाली बड़ी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर रेलवे ने अभ्यर्थियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top