• Home
  • रेलवे
  • रेलवे का बड़ा तोहफा: डुमरी हॉल्ट पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन, गर्मियों में चलेगी सहरसा-यशवंतपुर एक्स्ट्रा सेवा
Image

रेलवे का बड़ा तोहफा: डुमरी हॉल्ट पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन, गर्मियों में चलेगी सहरसा-यशवंतपुर एक्स्ट्रा सेवा

पटना, 16 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने वाला है। पटना और आसनसोल के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन सेवा में अब डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर भी ठहराव दिया जाएगा। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 03202/03201 पटना-आसनसोल-पटना स्पेशल ट्रेन अब डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर नियमित रूप से रुकेगी।

03202 पटना-आसनसोल स्पेशल सुबह 06:36 बजे डुमरी हॉल्ट पहुंचेगी और 06:37 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं 03201 आसनसोल-पटना स्पेशल शाम 18:06 बजे पहुंचेगी और 18:07 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इस नए ठहराव से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसी के साथ रेलवे ने गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सहरसा और यशवंतपुर के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया है। 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कुल तीन फेरे लगाएगी।

यह ट्रेन हर गुरुवार को सहरसा से रात 20:25 बजे रवाना होकर शनिवार को 22:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।वहीं वापसी में 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 3 मई के बीच तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हर रविवार को सुबह 07:00 बजे यशवंतपुर से चलेगी और मंगलवार को 11:00 बजे सहरसा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों—जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित कोच की व्यवस्था की गई है। रेलवे के इस फैसले से जहां एक ओर डुमरी हॉल्ट के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं दूसरी ओर गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top