• Home
  • रेलवे
  • एग्जाम स्पेशल अलर्ट: BPSC अभ्यर्थियों के लिए दौड़ेंगी खास ट्रेनें, समय पर पहुंचना होगा आसान
Image

एग्जाम स्पेशल अलर्ट: BPSC अभ्यर्थियों के लिए दौड़ेंगी खास ट्रेनें, समय पर पहुंचना होगा आसान

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) बिहार में होने वाली बड़ी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर रेलवे ने अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर दी है। समस्तीपुर मंडल ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

भारी संख्या में परीक्षार्थियों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 15, 18 और 21 अप्रैल को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र, दरभंगा से हाजीपुर एवं पाटलिपुत्र, समस्तीपुर से हाजीपुर-पाटलिपुत्र और बेतिया से हाजीपुर-पाटलिपुत्र रूट पर चलाई जाएंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों का टाइम-टेबल इस तरह से तय किया है कि सभी ट्रेनें दोपहर 12:30 बजे तक प्रमुख स्टेशनों पर पहुंच जाएं और 1:00 बजे तक प्रस्थान कर सकें। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा जयनगर-आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13225) के समय में भी बदलाव किया गया है। संशोधित समय के अनुसार यह ट्रेन मधुबनी स्टेशन पर लगभग 12:30 बजे पहुंचेगी और यहां 15 से 20 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन की इस पहल से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी और परीक्षा के दिन होने वाली भागदौड़ और तनाव में कमी आएगी।

Releated Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में बड़ा खुलासा: जाली टिकट के साथ सफर कर रहे चार यात्री दबोचे गए, गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस

समस्तीपुर, 15 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान के दौरान रेलवे ने बड़ी कार्रवाई…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: सरायगढ़-देवघर मेमू स्पेशल अब 31 अगस्त तक चलेगी, हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

समस्तीपुर, 15 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) सावन में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत…

हिलसा स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: स्टेशन में घुसते ही मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी, रेल परिचालन ठप, फाटकों पर लगा लंबा जाम

नालंदा, 13 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच…

लाल गाड़ी का बड़ा एक्शन: पटना-गया रेलखंड में टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, 217 बेटिकट यात्री पकड़े गए, वसूला 1.48 लाख जुर्माना

बक्सर, 13 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top