• Home
  • स्थानीय समाचार
  • फरार आरोपी के घर कुर्की की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर कसा पुलिस का शिकंजा
Image

फरार आरोपी के घर कुर्की की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर कसा पुलिस का शिकंजा

समस्तीपुर, 18 अप्रैल (रंजीत कुमार) महिला थाना के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी अशोक राय के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र के नरहन वार्ड 04 स्थित उसके घर पर न्यायालय के आदेश के तहत कुर्की की गई।

यह कार्रवाई महिला थाना की अधिकारी श्रेया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, अशोक राय के विरुद्ध महिला थाना में कांड संख्या 73/25 दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने कुर्की के दौरान घर से मिले सामान को जब्त कर मालखाना में जमा करा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top