• Home
  • स्थानीय समाचार
  • समस्तीपुर में ज्ञान विज्ञान समिति का शानदार आयोजन, सामाजिक मुद्दों पर नए संघर्ष का ऐलान
Image

समस्तीपुर में ज्ञान विज्ञान समिति का शानदार आयोजन, सामाजिक मुद्दों पर नए संघर्ष का ऐलान

समस्तीपुर, 18 अप्रैल (रंजीत कुमार) ज्ञान विज्ञान समिति, समस्तीपुर का 12वां जिला सम्मेलन सिंघिया बाजार स्थित एक निजी भवन में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पंजीयार ने की, जबकि कार्यक्रम में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और पर्यवेक्षक संतोष कुमार ने कहा कि समिति की कार्य योजनाओं को अब राज्य सरकार और विभिन्न राजनीतिक दल भी अपनाने लगे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश को ज्ञान विज्ञान समिति जैसे संगठनों की पहले से अधिक जरूरत है।

साथ ही उन्होंने आगामी 25 और 26 अप्रैल को भभुआ में होने वाले प्रदेश सम्मेलन की जानकारी दी, जिसमें समस्तीपुर से पांच प्रतिनिधि भाग लेंगे।जिला सचिव जयकृष्ण दत्त ने पिछले वर्षों की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वहीं, बेगूसराय के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि समिति ने हमेशा सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता के मुद्दों पर संघर्ष किया है।

उन्होंने याद दिलाया कि समस्तीपुर इकाई 1994 से लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। सम्मेलन में वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन, सामाजिक असमानता और शिक्षा जैसे मुद्दों पर फिर से संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत बताई। पूर्व जिला सचिव राजा राम महतो, प्रभु नारायण झा, अरविंद कुमार दास समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी के नवीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। अंत में अध्यक्ष दिलीप कुमार पंजीयार ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top