• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • डुमरांव के शतायु पंडित कपिल बाबा का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
Image

डुमरांव के शतायु पंडित कपिल बाबा का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

बक्सर, 04 नवंबर (विक्रांत)। डुमरांव के चर्चित और करीब 102 वर्षीय पंडित कपिल देव त्रिपाठी उर्फ कपिल बाबा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और नागरिकों में शोक छा गया। अंतिम दर्शन के लिए ठठेरी बाजार स्थित तिवारी टोला के उनके आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला देर तक जारी रहा। अपराह्न बेला में पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा बक्सर स्थित चरित्रवन श्मशान घाट के लिए रवाना हुई। वहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

लंबे जीवनकाल में कपिल बाबा ने अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार और अनेक शुभचिंतक छोड़ गए हैं। उनके निधन से डुमरांव के सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।कपिल बाबा अपने पीछे दो पुत्रों कृष्ण मोहन त्रिपाठी उर्फ नेपाली तिवारी और चंद्र मोहन त्रिपाठी, बहुओं तथा तीन पौत्रों अविनाश त्रिपाठी, अंकुर त्रिपाठी एवं शिवाजी त्रिपाठी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

परिवार के सदस्यों और करीबियों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उनके निधन पर अधिवक्ता संघ डुमरांव के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष एवं साहित्यकार एस. एस. नवीन, पत्रकार अरुण कुमार ‘विक्रांत’, रवि रंजन श्रीवास्तव, अधिवक्ता प्रभा नाथ तिवारी, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन भागमनी देवी, शिक्षाविद नागेन्द्र दुबे, तुलसी तिवारी, शिक्षाविद डॉ. रमेश सिंह, श्रद्धानंद तिवारी, राज किशोर सिंह, शिक्षक कमलेश कुमार सिंह, सच्चिदानंद भगत और दशरथ विद्यार्थी सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। शोकाकुल लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Releated Posts

लोकसंस्कृति के रंगों में रंगा संत पॉल कॉलेज, झिझिया-जट-जटिन और छठ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समस्तीपुर, 04 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) भारतीय लोकसंस्कृति, परंपरा और समृद्ध कलात्मक विरासत का अनूठा संगम बुधवार को स्वायत्त…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

अंधविश्वास ने छीन ली मासूम की जिंदगी: सांप काटने के बाद 20 घंटे तक झाड़-फूंक, बाबा के इंतजार में घर में रखा रहा शव

पटना, 29 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के खगड़िया जिले में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है।…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 29, 2026

छाती पर नौ दिन कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, पूजा खत्म होते ही गई जान

पटना, 23 अक्टूबर (पटना डेस्क) सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक छाती पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

बाबा केदार नाथ की स्मृति में समारोह, गरीब परिवारों के बीच बांटे गए कंबल

बक्सर, 22 अक्टूबर (विक्रांत) बाबा केदार नाथ की स्मृति में बक्सर जिले के चक्की अंचल क्षेत्र अंतर्गत जवहीं…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top