• Home
  • Crime
  • शादी के सपने दिखाकर डेढ़ करोड़ की साइबर लूट, डेटिंग पोर्टल की श्रुति ने इंजीनियर समेत पूरे परिवार की जमा पूंजी उड़ाई
Image

शादी के सपने दिखाकर डेढ़ करोड़ की साइबर लूट, डेटिंग पोर्टल की श्रुति ने इंजीनियर समेत पूरे परिवार की जमा पूंजी उड़ाई

दरभंगा, 05 नवंबर (अजय राय) प्यार, शादी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे परिवार की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। दरभंगा के इंजीनियर दीपक कुमार झा को डेटिंग पोर्टल पर मिली कथित प्रेमिका ने तीन महीने के भीतर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दीपक के साथ उनके माता-पिता और बहन की रकम भी अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली। जीवनसाथी की तलाश में जुटे दीपक की मुलाकात डेटिंग पोर्टल पर श्रुति नाम की युवती से हुई। बातचीत फोन कॉल तक पहुंची और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। युवती ने शादी और बेहतर भविष्य के सपने दिखाए।

आरोप है कि उसने खुद को इन्वेस्टमेंट बैंक में काम करने वाली बताते हुए शेयर बाजार में निवेश से मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। शादी और मकान खरीदने की योजना बना रहे दीपक युवती के झांसे में आ गए। उन्होंने अपनी जमा पूंजी के साथ माता-पिता और बहन की रकम भी उसके बताए खातों में भेज दी। शिकायत के मुताबिक, करीब तीन महीने में 30 अलग-अलग बैंक खातों में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। हैरानी की बात यह रही कि युवती ने कभी वीडियो कॉल नहीं की। बातचीत केवल ऑडियो कॉल पर होती थी। जब दीपक ने पैसे वापस मांगे तो पहले सिस्टम मेंटेनेंस का बहाना बनाया गया। बाद में रकम लौटाने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त राशि की मांग की गई। शक होने पर दीपक ने संपर्क किया, लेकिन मोबाइल नंबर बंद मिले। युवती की तस्वीर की शुरुआती जांच में उसके फर्जी होने की बात सामने आई है।

पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद दरभंगा साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। डीएसपी बिपिन बिहारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस 30 बैंक खातों, सोशल मीडिया आईडी और आरोपी की वास्तविक पहचान की जांच कर रही है। ठगी की रकम कहां-कहां भेजी गई और इसमें अन्य लोग शामिल हैं या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है।

Releated Posts

परिहारा में मामूली विवाद पर खूनी वार: थूक फेंकने की बात पर युवक को सिर में मारी गोली, 30 साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

बेगूसराय, 05 नवंबर (धरम कुमार) मामूली विवाद ने गुरुवार सुबह खूनी रूप ले लिया। बेगूसराय जिले के परिहारा…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

कोचस में खूनी वारदात से दहशत: घर लौट रहे युवक की हत्या कर गड्ढे में फेंका शव, NH-319 पर भड़का जनआक्रोश

पटना, 05 नवंबर (पटना डेस्क) रोहतास जिले में घर लौट रहे 28 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 48 घंटे में चेन लुटेरों का पर्दाफाश, सोने की चेन पिघलाकर बनाया था गोला

मुजफ्फरपुर, 04 नवंबर (संतोष गुप्ता) बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

मधुबनी गोलीकांड से उबाल: फरार ASI पर 25 हजार का इनाम, पुलिस को ग्रामीणों ने आधा किलोमीटर खदेड़ा

मधुबनी, 03 नवंबर (आशीष यादव) बिहार के मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद इलाके में तनाव चरम…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 3, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top