• Home
  • मुख्य समाचार
  • सोनवर्षा थाना घेराव में उमड़ा हजारों का जनसैलाब: कथित फर्जी मुकदमे पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ गरजे माले नेता, मुकदमा वापसी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
Image

सोनवर्षा थाना घेराव में उमड़ा हजारों का जनसैलाब: कथित फर्जी मुकदमे पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ गरजे माले नेता, मुकदमा वापसी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

बक्सर, 04 नवंबर (विक्रांत) ग्रामीणों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे के खिलाफ बुधवार को सोनवर्षा थाना क्षेत्र में भाकपा (माले) के आह्वान पर जबरदस्त जनआक्रोश देखने को मिला। थाना घेराव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में माले कार्यकर्ता, ग्रामीण और आम नागरिक उमड़ पड़े। बाजार में जोरदार जुलूस निकालकर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की ओर से मुकदमे को फर्जी मानने की बात सामने आने को आंदोलन की महत्वपूर्ण सफलता बताया। नेताओं ने कहा कि जब प्रशासन खुद मुकदमे की फर्जी प्रकृति स्वीकार कर रहा है, तो अब इसकी वापसी में देरी क्यों? उन्होंने निर्दोष ग्रामीणों को न्याय देने और जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सभा की संयुक्त अध्यक्षता कॉमरेड रामदेव सिंह एवं कन्हैया महतो ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) नेताओं ललन प्रसाद, वीर बहादुर पासवान, ललन राम, राजदेव सिंह, वीरेंद्र यादव, संध्या पाल, सर्वेश पाण्डेय, कृष्णा राम, वीरेंद्र सिंह, अलख नारायण चौधरी, कन्हैया पासवान, हरिद्वार राम, वीरन यादव, नारायण दास और रेखा जी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि गरीबों, दलितों और मेहनतकश ग्रामीणों की आवाज दबाने के लिए मुकदमों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह, जिला सचिव कॉमरेड नवीन कुमार, धर्मेंद्र यादव, हरेन्द्र राम, रामदेव मुखिया, राजू यादव, संजय शर्मा और धनजी पासवान सहित कई नेताओं ने आंदोलन का समर्थन किया।

जिला परिषद सदस्य राजू यादव समेत अन्य वक्ताओं ने न्याय की मांग उठाई। मामले के सूचक बृज नट और गवाह किरण नट ने भी घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा। आंदोलन के बाद पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मुलाकात की। इसमें धर्मेंद्र सिंह यादव, रामदेव सिंह, नासिर हसन, राजदेव सिंह, नारायण दास और जिला परिषद सदस्य राजू यादव शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुकदमे की वापसी, निर्दोष ग्रामीणों को न्याय और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक मुकदमे के खिलाफ नहीं, बल्कि गरीबों के सम्मान, न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। नेताओं ने चेतावनी दी कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Releated Posts

सीवान मंडल कारा में सुरक्षा की खुली पोल: छापेमारी में मिले प्रतिबंधित सामान, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

पटना, 05 नवंबर (पटना डेस्क) सीवान मंडल कारा में गुरुवार को जिला प्रशासन की औचक छापेमारी के दौरान…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

दीपावली-छठ पर बक्सर में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

विकसित भारत का सपना साकार करेंगे युवा, बक्सर में 350 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

बक्सर, 04 नवंबर (विक्रांत) लोकतंत्र की मजबूती और विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

बिहार के ग्रामीण विकास की पूरी यात्रा अब पुस्तक में, मुजफ्फरपुर में डॉ. विजय कुमार गुप्ता की शोधपरक कृति का भव्य विमोचन

समस्तीपुर, 04 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) बिहार के ग्रामीण विकास की ऐतिहासिक यात्रा, उपलब्धियों और चुनौतियों को समेटने वाली…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top