• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • लोकसंस्कृति के रंगों में रंगा संत पॉल कॉलेज, झिझिया-जट-जटिन और छठ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Image

लोकसंस्कृति के रंगों में रंगा संत पॉल कॉलेज, झिझिया-जट-जटिन और छठ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समस्तीपुर, 04 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) भारतीय लोकसंस्कृति, परंपरा और समृद्ध कलात्मक विरासत का अनूठा संगम बुधवार को स्वायत्त एवं नैक बी++ ग्रेड प्राप्त संत पॉल टीचर्स’ ट्रेनिंग कॉलेज, वीरसिंहपुर में देखने को मिला। कॉलेज की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय ‘भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। झिझिया, जट-जटिन, लोकनृत्य और छठ पर्व की प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए महोत्सव का उद्देश्य भावी शिक्षकों को भारतीय लोकसंस्कृति से जोड़ना तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत के सहायक प्राध्यापक रोहित कुमार की गणेश वंदना से हुई।

सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. प्रतिभा राय ने स्वागत संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन प्रशिक्षुओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और लोकपरंपराओं के महत्व को समझने का अवसर देते हैं। बीएड प्रशिक्षु अभिषेक कुमार ने मंच संचालन किया। महोत्सव के पहले दिन प्रशिक्षुओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रीति कुमारी, अर्पिता, शैलवी, खुशबू, खुशी और अंजलि की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। अस्मिता ने झूमर नृत्य के जरिए लोकसंस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। मनीष कुमार ने गायन प्रस्तुत किया, जबकि मणिकांत के ‘ओ साथी रे’ गीत पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। चांदनी, आकाश सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने भी अपनी प्रतिभा से समारोह में चार चांद लगा दिए।

इन प्रस्तुतियों को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक नरेन्द्र कुमार और रोहित कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों ने प्रशिक्षुओं को कई दिनों तक नियमित अभ्यास कराया। समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. रोली द्विवेदी ने कहा कि लोककलाएं भारतीय समाज की पहचान और परंपरागत विरासत की संवाहक हैं। शिक्षक-शिक्षा में सांस्कृतिक गतिविधियां प्रशिक्षुओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता बढ़ाती हैं। उन्होंने भावी शिक्षकों से लोकपरंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Releated Posts

डुमरांव के शतायु पंडित कपिल बाबा का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

बक्सर, 04 नवंबर (विक्रांत)। डुमरांव के चर्चित और करीब 102 वर्षीय पंडित कपिल देव त्रिपाठी उर्फ कपिल बाबा…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

अंधविश्वास ने छीन ली मासूम की जिंदगी: सांप काटने के बाद 20 घंटे तक झाड़-फूंक, बाबा के इंतजार में घर में रखा रहा शव

पटना, 29 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के खगड़िया जिले में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है।…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 29, 2026

छाती पर नौ दिन कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, पूजा खत्म होते ही गई जान

पटना, 23 अक्टूबर (पटना डेस्क) सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक छाती पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

बाबा केदार नाथ की स्मृति में समारोह, गरीब परिवारों के बीच बांटे गए कंबल

बक्सर, 22 अक्टूबर (विक्रांत) बाबा केदार नाथ की स्मृति में बक्सर जिले के चक्की अंचल क्षेत्र अंतर्गत जवहीं…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top