• Home
  • Crime
  • शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भवती होने पर मारपीट और गर्भपात कराने का आरोप, युवक गिरफ्तार
Image

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भवती होने पर मारपीट और गर्भपात कराने का आरोप, युवक गिरफ्तार

नालंदा, 27 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) बिहारशरीफ शहर के लहेरी थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के नाम पर युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने पर मारपीट करने और निजी नर्सिंग होम में गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच के साथ संबंधित नर्सिंग होम की भूमिका भी खंगालने की तैयारी की जा रही है।पुलिस के अनुसार, आरोपित युवक उसी मोहल्ले में दुकान चलाता है, जहां पीड़िता रहती है। युवती ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि युवक पिछले डेढ़ साल से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता का कहना है कि जब उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसकी नीयत बदल गई। वह उससे दूरी बनाने लगा और शादी करने से बचने लगा। इसके बाद युवती ने अपने साथ हुई कथित ज्यादती की शिकायत लहेरी थाने में दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता को महिला पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पीड़िता ने अपने प्रारंभिक आवेदन में एक निजी नर्सिंग होम में गर्भपात कराए जाने की बात कही है। पुलिस अब संबंधित नर्सिंग होम की भूमिका की भी जांच करेगी। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Releated Posts

स्मैक तस्करों से भिड़ंत के बाद लापता पुलिस जवान की नदी में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

पटना, 07 नवंबर (पटना डेस्क) स्मैक तस्करों को पकड़ने निकले टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की संदिग्ध…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

बिहार में पुलिस का दोहरा एक्शन: मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में हत्याकांड का वांछित शूटर गोली लगने से घायल

पटना, 06 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शुक्रवार को बड़ा एक्शन देखने को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

गंगापुर में गोलियों की गूंज से दहशत: युवक सोनू सिंह की सरेशाम हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

समस्तीपुर, 06 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

तरवारा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकान के अंदर दुकानदार को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरा जनसैलाब

पटना, 06 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के सीवान जिले में एक जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top