• Home
  • मुख्य समाचार
  • महादलित बस्ती में डीएम साहिला ने बांटी दीपावली की खुशियां, दीप-मिठाई पाकर खिले गरीब परिवारों के चेहरे
Image

महादलित बस्ती में डीएम साहिला ने बांटी दीपावली की खुशियां, दीप-मिठाई पाकर खिले गरीब परिवारों के चेहरे

बक्सर, 08 नवंबर (विक्रांत) दीपावली के अवसर पर सामाजिक समरसता और सहभागिता का संदेश देते हुए बक्सर जिला प्रशासन ने महादलित बस्ती के परिवारों के बीच खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर रविवार को जिला पदाधिकारी साहिला छोटका नुआव स्थित महादलित बस्ती पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय परिवारों के बीच दीप और मिठाइयों का वितरण किया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रशासन की इस पहल से बस्ती के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान डीएम साहिला ने बस्ती के निवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की।

उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सद्भाव, समानता और सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक है। पर्व की वास्तविक खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब समाज के सभी वर्गों तक इसका आनंद पहुंचे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारे से ही मजबूत समाज का निर्माण संभव है। डीएम ने जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए सभी के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। साथ ही सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

जिला प्रशासन ने दीपावली पर दुर्घटनाओं से बचने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। लोगों से दीप और मोमबत्तियां ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखने, बच्चों को अकेले पटाखे नहीं जलाने देने तथा आतिशबाजी के समय वयस्कों की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। घरों के अंदर, संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे नहीं जलाने की हिदायत दी गई है। एहतियात के तौर पर पानी और रेत रखने की सलाह दी गई है।

विद्युत सजावट में सुरक्षित तारों का इस्तेमाल करने और ओवरलोडिंग से बचने के साथ बुजुर्गों, बच्चों, बीमार व्यक्तियों और पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और ध्वनि एवं धुएं से बचने पर भी जोर दिया।

Releated Posts

दीपावली-छठ पर स्वास्थ्य विभाग का हाई अलर्ट: SKMCH से लेकर पीएचसी तक 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, एंबुलेंस और ब्लड बैंक रहेंगे तैयार

मुजफ्फरपुर, 08 नवंबर (संतोष गुप्ता) दीपावली और छठ के त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अब लोगों को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 8, 2026

बिरौल में बस का खूनी कहर: बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़

दरभंगा, 07 नवंबर (अजय राय) जिले के बिरौल में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

पुराने मोबाइल-बैटरी से फैल रहा जहर, नुक्कड़ नाटक कर स्काउट-गाइड कैडेट्स ने ई-वेस्ट के खतरों से किया आगाह

समस्तीपुर (मोहम्मद जमशेद) घरों में बेकार पड़े मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैटरी और चार्जर यदि सामान्य कचरे में फेंके…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top