• Home
  • Uncategorized
  • बेटी की शादी में सियासी दीवारें होंगी ध्वस्त: अनंत सिंह ने नीतीश से लालू तक को न्योता देने का किया ऐलान, पाकिस्तान तक होगी चर्चा
Image

बेटी की शादी में सियासी दीवारें होंगी ध्वस्त: अनंत सिंह ने नीतीश से लालू तक को न्योता देने का किया ऐलान, पाकिस्तान तक होगी चर्चा

पटना, 08 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में अपने दबंग अंदाज और बेबाक बयानों के लिए चर्चित मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की भव्य शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शादी का निमंत्रण केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर में उनके मित्रों, शुभचिंतकों और परिचितों को आमंत्रित किया जाएगा। इतना ही नहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में पाकिस्तान तक शादी का निमंत्रण कार्ड भेजने की बात कहकर सबका ध्यान खींच लिया। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उनकी बेटी की शादी में उन सभी लोगों का स्वागत है, जो उनसे प्यार करते हैं और उनके शुभचिंतक हैं।

उन्होंने कहा कि उनके लिए जनता भगवान के समान है। कोई भी व्यक्ति कहीं से भी शादी में शामिल होने आएगा तो उन्हें बेहद खुशी होगी।अनंत सिंह ने बताया कि शादी के निमंत्रण के लिए उनके सभी दोस्तों और परिचितों से संपर्क किया जा रहा है। जिन लोगों के मोबाइल नंबर उनके पास उपलब्ध हैं, उन्हें फोन के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी के कार्ड सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भेजे जा रहे हैं। उनकी इच्छा है कि उनसे जुड़े अधिक से अधिक लोग इस पारिवारिक समारोह का हिस्सा बनें। इस दौरान राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर भी उन्होंने बेबाक टिप्पणी की। अनंत सिंह ने कहा कि शादी-विवाह जैसे पारिवारिक आयोजनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष का कोई मतलब नहीं होता।

राजनीतिक विरोध और पक्ष-विपक्ष का भेद केवल चुनाव लड़ने तथा वोट मांगने तक सीमित रहता है। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी बेटी की शादी का निमंत्रण दिया जाएगा। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बेटी की शादी में बिहार के दिग्गज नेताओं का कितना जमावड़ा लगता है।

Releated Posts

बासुदेवा में राजेश कुशवाहा की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप, पूर्व विधायक डॉ. अजीत सिंह ने अपराधियों की गिरफ्तारी और आश्रित को नौकरी देने की उठाई मांग

बक्सर, 09 नवंबर (विक्रांत) डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के नावानगर प्रखंड अंतर्गत बासुदेवा गांव में 35 वर्षीय राजेश कुशवाहा…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 9, 2026

बिहार पुलिस में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 रेंज को बांटकर बनेंगे 4 नए जोन, अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

पटना, 08 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के ढांचे…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 8, 2026

सेवा संकल्प-कायाकल्प में धीमी प्रगति पर अधिकारियों से जवाब-तलब, नशामुक्त बिहार अभियान को गति देने का निर्देश

बक्सर, 04 नवंबर (विक्रांत) सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में लापरवाही सामने आने पर जिला…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

बक्सर, 29 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ दानापुर मंडल ने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top