• Home
  • स्वास्थ्य
  • मोबाइल-ईयरफोन का बढ़ता इस्तेमाल बना बीमारी की वजह, छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र
Image

मोबाइल-ईयरफोन का बढ़ता इस्तेमाल बना बीमारी की वजह, छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र

बक्सर, 25 अक्टूबर (विक्रांत) महारानी ऊषा रानी बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमरांव में आरोग्य भारती की ओर से स्वस्थ जीवन शैली विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व आयुष सलाहकार एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया। डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के बल पर ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है।

आज मोबाइल फोन और ईयरफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अत्यधिक इस्तेमाल लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित कर रहा है। इससे बचने के लिए इनके अनावश्यक उपयोग पर नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि आरोग्य भारती पूरे देश में स्वास्थ्य जागरण का अभियान चला रही है।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ हुआ। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण प्रभाकर ने संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रांत सचिव डॉ. गुरु शरण ने किया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आरोग्य भारती के प्रांत सह सचिव डॉ. भास्कर मिश्रा, सोनू कुमार, सुनील कुमार, अजय राय और अजय उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

बक्सर में 90 दिन का महाअभियान शुरू: 8.19 लाख लोगों की होगी मुफ्त जांच: घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

बक्सर, 02 सितम्बर (विक्रांत) गैर-संचारी रोगों के खिलाफ बक्सर में बुधवार से बड़ा स्वास्थ्य अभियान शुरू हो गया।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

10 साल में 11 हजार मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन का रिकॉर्ड, रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल में उमड़ा जनसैलाब

बक्सर, 21 जुलाई (विक्रांत) स्थानीय रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर…

ByByअशोक अश्क जुलाई 21, 2026

20 बेड की हाईटेक यूनिट पर लटका ताला: डुमरांव अस्पताल के औचक निरीक्षण में भड़के विधायक, डॉक्टरों की कमी पर जताई नाराजगी

बक्सर, 19 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के शनिवार को हुए औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्था की कई…

ByByअशोक अश्क जुलाई 19, 2026

टीबी पर नालंदा का बड़ा वार: घर-घर स्क्रीनिंग अभियान, 1.12 लाख से अधिक लोगों की हुई जांच

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य विभाग ने…

ByByअशोक अश्क जुलाई 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top