• Home
  • स्वास्थ्य
  • 10 साल में 11 हजार मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन का रिकॉर्ड, रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल में उमड़ा जनसैलाब
Image

10 साल में 11 हजार मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन का रिकॉर्ड, रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल में उमड़ा जनसैलाब

बक्सर, 21 जुलाई (विक्रांत) स्थानीय रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। शिविर का शुभारंभ रोटरी इंटरनेशनल (बिहार-झारखंड) की जिलापाल रो. अनु नारंग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अस्पताल की एक दशक की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए जरूरतमंदों के लिए निरंतर जारी स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की गई। मुख्य अतिथि रो. अनु नारंग ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी संस्था मानव सेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है।

उन्होंने अस्पताल द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र जांच शिविरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दृष्टि सुरक्षा और नेत्रदान से बड़ा कोई मानवीय कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल को भविष्य में जिस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, रोटरी संगठन हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा। अस्पताल के चेयरमैन प्रदीप जायसवाल ने अस्पताल की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि बक्सर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 30 जून 2016 को इस अस्पताल की नींव रखी थी।

उन्होंने कहा कि लगभग दस वर्षों में यह अस्पताल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए उम्मीद का बड़ा केंद्र बन चुका है।उन्होंने बताया कि अब तक अस्पताल में 1.10 लाख से अधिक मरीजों का ओपीडी में उपचार किया जा चुका है, जबकि 11 हजार से अधिक निर्धन एवं असहाय मरीजों के मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं। यह उपलब्धि अस्पताल की सेवा भावना और समर्पण का प्रमाण है।

समारोह के दौरान अतिथियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलापाल रो. संदीप नारंग, क्लब अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह, सहायक जिलापाल टी.एन. चौबे, सचिव मनोज वर्मा, दीपक अग्रवाल, प्रदीप चौरसिया, मीना सिंह, राजकुमार सिंह, सौरभ तिवारी, ज्योति जोशी, सतेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, राघवजी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, राजेश गोयल सहित अनेक रोटरी सदस्य, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।

Releated Posts

बक्सर में 90 दिन का महाअभियान शुरू: 8.19 लाख लोगों की होगी मुफ्त जांच: घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

बक्सर, 02 सितम्बर (विक्रांत) गैर-संचारी रोगों के खिलाफ बक्सर में बुधवार से बड़ा स्वास्थ्य अभियान शुरू हो गया।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

20 बेड की हाईटेक यूनिट पर लटका ताला: डुमरांव अस्पताल के औचक निरीक्षण में भड़के विधायक, डॉक्टरों की कमी पर जताई नाराजगी

बक्सर, 19 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के शनिवार को हुए औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्था की कई…

ByByअशोक अश्क जुलाई 19, 2026

टीबी पर नालंदा का बड़ा वार: घर-घर स्क्रीनिंग अभियान, 1.12 लाख से अधिक लोगों की हुई जांच

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य विभाग ने…

ByByअशोक अश्क जुलाई 14, 2026

नहीं होगी इलाज में देर : नालंदा सदर अस्पताल में शुरू होगी अत्याधुनिक ICU सेवा, गंभीर मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी

नालंदा, 29 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतजार…

ByByअशोक अश्क जून 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top