• Home
  • Crime
  • पटाखों का बारूद बना काल: सीवान में भीषण विस्फोट, एक ही परिवार के पांच लोग समेत 7 की मौत की आशंका
Image

पटाखों का बारूद बना काल: सीवान में भीषण विस्फोट, एक ही परिवार के पांच लोग समेत 7 की मौत की आशंका

पटना, 24 अक्टूबर (पटना डेस्क) सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार की शाम अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में करीब सात लोगों की मौत हुई है, जिनमें पटाखा कारोबारी अमीरुद्दीन के परिवार के पांच सदस्य और दो मजदूर शामिल हैं। हालांकि, जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि अब तक दो-तीन शव ही बरामद हुए हैं। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। पूरी तरह तलाशी और जांच के बाद ही मृतकों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी। बताया जाता है कि अमीरुद्दीन के घर में रोजाना की तरह शुक्रवार को भी पटाखे बनाए जा रहे थे।

इसी दौरान अचानक आग लग गई और पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा गांव दहल उठा। लोग जान बचाकर घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे में अमीरुद्दीन की बहू किसी तरह घर से बाहर निकलने में सफल रही। विस्फोट के बाद तीन शव क्षत-विक्षत हालत में घर के बाहर जा गिरे। घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। सूचना मिलते ही जामो बाजार थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और बचाव एवं जांच अभियान शुरू कराया। बाद में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग, डॉग स्क्वाड और मेडिकल टीम को लगाया गया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।

पूरे इलाके की घेराबंदी कर मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस के अनुसार, बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच डीएसपी महाराजगंज को सौंपी गई है। एसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। थाना स्तर पर लापरवाही के आरोप में जामो बाजार थानाध्यक्ष और स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अवैध पटाखा निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Releated Posts

ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई के बाद मारी तीन गोलियां, नाजुक हालत में पटना रेफर

समस्तीपुर, 23 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा में चली गोली, नाबालिग की हत्या से पटना में मचा हड़कंप

पटना, 23 अक्टूबर (अविनाश कुमार) राजधानी पटना में प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान बुधवार की…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

थाने से चंद कदम दूर 40 लाख की चोरी: डुमरांव में अपराधियों के हौसले बुलंद, माले ने दी आंदोलन की चेतावनी

बक्सर, 22 अक्टूबर (विक्रांत) विजयादशमी की आधी रात शहर के बीचों-बीच थाना से महज कुछ दूरी पर गीता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

नवगछिया में डबल मर्डर से सनसनी: पति को दुकान में गोलियों से भूना, भागी पत्नी की आंख में दागीं दो गोलियां

पटना, 22 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की अहले सुबह…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top