पटना, 22 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की अहले सुबह दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। हटिया के समीप चाय-नाश्ते की दुकान में सो रहे दुकानदार रंजन और उसकी पत्नी किरण देवी की निर्मम गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले रंजन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पति को खून से लथपथ देख किरण देवी शोर मचाते हुए जान बचाकर भागीं, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर घर की दहलीज के पास आंख में दो गोलियां दाग दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।सन्नाटे में गूंजी गोलियां, दुकान बना हत्याकांड का अड्डाजानकारी के अनुसार रंजन और किरण देवी रोजाना की तरह हटिया के समीप अपनी चाय-नाश्ते की दुकान में सो रहे थे। तड़के अज्ञात हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और दुकान में घुसकर रंजन पर गोलियां बरसा दी।

गोली की आवाज सुनकर किरण देवी की नींद खुली। पति को लहूलुहान देखकर वह चीखते हुए दुकान से निकलकर अपने घर की ओर भागीं।प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के मुताबिक अपराधियों ने पीछा करते हुए किरण देवी को घेर लिया और बेहद नजदीक से उनकी आंख में दो गोलियां मार दी। वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।दो दिन से ढाई साल की बच्ची भी लापताइस दोहरे हत्याकांड के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बताया गया कि रंजन के भाई की ढाई वर्षीय बच्ची भी दो दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत के बावजूद बच्ची का अब तक सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है।हजारों ग्रामीणों का हंगामा, शव उठाने से रोकासुबह घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

आक्रोशित लोगों ने दोनों शवों को घेर लिया और शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीण हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिलने की मांग पर अड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सयम रजा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस्माइलपुर और गोपालपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर कैंप कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दोहरे हत्याकांड और बच्ची के लापता होने की घटना ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।












