• Home
  • स्थानीय समाचार
  • 101 कलशों के साथ गूंजा विभूतिपुर, भव्य शोभायात्रा से अष्टयाम महायज्ञ का आगाज़
Image

101 कलशों के साथ गूंजा विभूतिपुर, भव्य शोभायात्रा से अष्टयाम महायज्ञ का आगाज़

समस्तीपुर, 11 अप्रैल (रंजीत कुमार) धार्मिक आस्था और उत्साह के माहौल में प्रखंड के सिंघिया घाट उत्तर हनुमान मंदिर परिसर में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पूरे इलाके में “जय सीताराम राधेश्याम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रेमचंद प्रियदर्शी के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में 101 कलश शामिल रहे।

श्रद्धालु मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालते हुए बुढ़ी गंडक नदी पहुंचे, जहां विधिवत जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल लाया गया। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और महायज्ञ का विधिवत आरंभ हुआ।इस धार्मिक आयोजन की अध्यक्षता रामविलास महाराज जी ने की।

महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में ब्रजेश कुमार, किशोर कुमार, विजय कुमार, उमेश कुमार और दिनेश कुमार शामिल रहे, जबकि आचार्य की भूमिका में फूल कुमार पाठक, रामकुमार झा और सुधीर झा ने वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराया। कलश स्थापना के बाद “जय सीताराम राधेश्याम, गौरी शंकर जय हनुमान” महामंत्र का अखंड जाप शुरू हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में पूर्व मुखिया उपेंद्र महतो, सरपंच अरविंद कुमार, जवाहर प्रसाद वर्णवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सैकड़ों ग्रामीणों की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। श्रद्धा, भक्ति और एकता का यह संगम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Releated Posts

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top