📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी ⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित ⚡अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली
  • Home
  • रेलवे
  • रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: 27 नवंबर को 180 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक, रक्सौल-दरभंगा पैसेंजर एक घंटे तक होगी नियंत्रित
Image

रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: 27 नवंबर को 180 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक, रक्सौल-दरभंगा पैसेंजर एक घंटे तक होगी नियंत्रित

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत कुन्दवा चैनपुर यार्ड में अनुरक्षण कार्य को लेकर शुक्रवार, 27 नवंबर को रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। यार्ड के पॉइंट संख्या 56 बी पर आवश्यक मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से 180 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ने की संभावना है। रेल प्रशासन ने यात्रियों को संभावित विलंब को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ब्लॉक प्रभावी रहेगा। हालांकि, यह ब्लॉक ट्रेन संख्या 15502 के गुजरने के बाद लिया जाएगा।

निर्धारित समय के दौरान रेलकर्मियों द्वारा पॉइंट संख्या 56 बी का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा, ताकि रेल ट्रैक और परिचालन व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा सके। ब्लॉक के कारण सबसे अधिक असर ट्रेन संख्या 75230 रक्सौल-दरभंगा पैसेंजर पर पड़ेगा। इस ट्रेन को रक्सौल और घोड़ासहन के बीच लगभग 50 से 60 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसके अलावा पहले से विलंब से चल रही यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ियों के परिचालन पर भी असर पड़ सकता है। परिचालन की स्थिति को देखते हुए इन ट्रेनों को आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जाएगा। रेल प्रशासन ने ब्लॉक अवधि के दौरान ट्रेनों के परिचालन को लेकर विशेष व्यवस्था की है। बैरगनिया की ओर से आने वाली ट्रेनों को कुन्दवा चैनपुर यार्ड में केवल लाइन संख्या 01, 02 और 03 पर ही रिसीव किया जाएगा।

इन लाइनों से ट्रेनों को घोड़ासहन की दिशा में रवाना नहीं किया जाएगा।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुरक्षण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ट्रेनों का परिचालन जल्द से जल्द सामान्य हो सके। ब्लॉक के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन परिचालन पर लगातार निगरानी रखेगा।

Releated Posts

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। मेहमानों की आवाजाही और…

बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना, 27 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें…

संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर में…

पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक मुकाबलों के बीच गुरुवार को समस्तीपुर के पटेल…

नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित

समस्तीपुर, 26 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) नशे के खिलाफ जंग में अब समस्तीपुर के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top