• Home
  • रेलवे
  • रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: जौनपुर यार्ड कार्य के चलते कई ट्रेनों का रूट बदला, कई स्टेशनों पर ठहराव रद्द
Image

रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: जौनपुर यार्ड कार्य के चलते कई ट्रेनों का रूट बदला, कई स्टेशनों पर ठहराव रद्द

समस्तीपुर, 30 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए अहम सूचना जारी करते हुए बताया है कि जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कई प्रमुख ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। यह बदलाव उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण किया जा रहा है।रेलवे के अनुसार, 13 से 27 मई 2026 तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अब औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-मानिकपुर मार्ग से चलेगी।

इसी तरह 12 से 26 मई तक 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस भी परिवर्तित रूट से संचालित होगी। इन दोनों ट्रेनों का जौनपुर, मिर्जापुर, विन्ध्याचल और प्रयागराज छिवकी समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा। इसके अलावा 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (16 व 23 मई) और 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस (18 व 25 मई) को भी बदले मार्ग से चलाया जाएगा, जिससे जौनपुर स्टेशन पर इनका ठहराव समाप्त रहेगा।सबसे बड़ा असर 14017 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (14 व 21 मई) और 14018 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस (06, 13 व 20 मई) पर पड़ा है।

ये ट्रेनें अब जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ रूट से चलाई जाएंगी, जिसके चलते अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, शाहगंज और अकबरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रद्द कर दिया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस बदलाव से हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

Releated Posts

दीघा से झाझा तक दौड़ा: रेल महाप्रबंधक ने खंगाली पटरियों की हकीकत, संरक्षा में लापरवाही पर सख्त निर्देश

बक्सर, 23 अक्टूबर (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को दीघा ब्रिज हॉल्ट से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

स्टेशनों पर अचानक पहुंच गए रेल अफसर: यात्रियों से सीधा संवाद, शिकायतें-सुझाव सुने, अब होगा समाधान

बक्सर, 22 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे बोर्ड के निर्देश पर विशेष अभियान-6 के तहत गुरुवार, 22 अक्टूबर को पूर्व…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

त्योहार में घर पहुंचना होगा आसान: पटना-नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी एक और वंदे भारत, बक्सर-आरा में भी ठहराव

बक्सर, 21 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

ट्रेन में छूटा ढाई लाख से भरा बैग: RPF ने दौड़कर बचाई महिला की बड़ी रकम, ऑपरेशन अमानत में ऐसे हुई बरामदगी

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) ट्रेन से उतरते ही एक महिला यात्री के होश उड़ गए। जल्दबाजी में ₹2.50…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top