• Home
  • स्थानीय समाचार
  • रातों-रात काट ले गए लाखों के श्वेत चंदन: पेड़ चोरी से गांव में सनसनी, किसानों में खलबली
Image

रातों-रात काट ले गए लाखों के श्वेत चंदन: पेड़ चोरी से गांव में सनसनी, किसानों में खलबली

समस्तीपुर, 19 मई (हर्षिता “अश्क) पूसा के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबौलीराम पंचायत में लाखों रुपये मूल्य के श्वेत चंदन के पेड़ों की चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात चोरों ने रविवार देर रात घर के सामने लगे बहुमूल्य चंदन के पेड़ों को काटकर गायब कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित श्याम किशोर सिंह ने वैनी थाना में आवेदन देकर बताया कि चोरों ने दो श्वेत चंदन के पेड़ों को पूरी तरह काटकर चोरी कर लिया, जबकि दो अन्य पेड़ों का तना काटकर ले गए।

इसके अलावा एक पेड़ को काटकर जमीन पर गिरा दिया गया। चोरी और नुकसान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। श्याम किशोर सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्षों की मेहनत से अपने घर के पास 300 से अधिक श्वेत चंदन के पेड़ लगाए थे। उनकी प्रेरणा से गांव के अन्य लोगों ने भी करीब 1500 चंदन के पौधे लगाए थे। लेकिन इस घटना ने ग्रामीणों का मनोबल तोड़ दिया है।उन्होंने कहा कि इस तरह की चोरी से न केवल आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को भी बड़ा झटका लगा है। घटना के बाद लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।

वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top