• Home
  • स्थानीय समाचार
  • शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध
Image

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को शिव मंदिर के अंदर कथित तौर पर तोड़फोड़ और पेशाब किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। मंदिर परिसर में ईंट-पत्थर फेंके जाने और मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 4 से 5 वर्ष उम्र के तीन बच्चों को निरुद्ध किया है। स्थानीय युवक सूरज कुमार के अनुसार, शनिवार को मंदिर पहुंचने पर परिसर में कई ईंट-पत्थर बिखरे मिले। उन्होंने पहले मंदिर को साफ कर दिया, लेकिन बाद में CCTV फुटेज खंगाला तो कथित घटना सामने आई। फुटेज में कुछ बच्चे मंदिर परिसर में पत्थर फेंकते और शिवलिंग के पास पेशाब करते नजर आए। बच्चों द्वारा गाली-गलौज किए जाने की बात भी कही गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संयम बरतते हुए पुलिस को सूचना दी, जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गई। पुलिस ने आवेदक आरव राज के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मंदिर में पूजा करने वाले अमन कुमार का आरोप है कि शरारती तत्वों का जमावड़ा यहां लगा रहता है और पहले चोरी की घटना भी हो चुकी है। वहीं, सूरज कुमार ने मंदिर के आसपास अतिक्रमण और रास्ता बंद होने की समस्या भी उठाई। मंदिर की बाउंड्री वॉल अब तक नहीं बनने के कारण असामाजिक तत्वों के प्रवेश की आशंका जताई गई है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-41 में स्थित इस नवनिर्मित मंदिर का इसी वर्ष महाशिवरात्रि पर विधायक सुनील कुमार ने 14 लाख 90 हजार रुपये की लागत से उद्घाटन किया था। इसके बाद यहां नियमित पूजा-पाठ हो रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मंदिर और आसपास दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस के अनुसार स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। तीनों बच्चों को निरुद्ध कर पूछताछ की गई है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

ByByअशोक अश्क जुलाई 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top