📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित ⚡अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच सफर का सुनहरा मौका: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, एसी में सैकड़ों सीटें खाली ⚡बिहार के युवाओं को अब मजदूरी के लिए नहीं जाना होगा दूसरे प्रदेश, चंपारण से सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान ⚡संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों को न भूलें युवा, कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में गूंजा बाबा साहेब का संदेश ⚡बक्सर में धान कटनी प्रयोग में खुली खेती की उत्पादकता की तस्वीर, प्रति हेक्टेयर 58.54 क्विंटल उपज का आकलन
  • Home
  • मौसम
  • भागलपुर-बांका में तीन दिन मौसम का कहर: गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, किसानों को बीएयू की चेतावनी
Image

भागलपुर-बांका में तीन दिन मौसम का कहर: गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, किसानों को बीएयू की चेतावनी

पटना, 21 नवम्बर (पटना डेस्क) भागलपुर और बांका जिले में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 21 से 23 नवंबर के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम के अचानक बदलते रुख को देखते हुए बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। किसानों को धान की कटाई रोकने, तैयार फसल को सुरक्षित रखने और रबी फसलों की बुआई फिलहाल टालने की सलाह दी गई है। बीएयू एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 से 23 नवंबर तक दक्षिण बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ होने और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

शनिवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश की आशंका को देखते हुए धान की कटाई तत्काल रोक दें। पहले से कटी हुई फसल को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रखें। खेतों में तैयार फसल की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करें।रबी मक्का और मसूर की बुआई मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद ही करें। मक्का के लिए शक्तिमान, गंगा-11 और राजेंद्र संकर किस्मों की अनुशंसा की गई है। वहीं मसूर के लिए मल्लिका, अरुण, बीआर-25 और एचयूएल-57 किस्में उपयुक्त बताई गई हैं। सरसों की बुआई के लिए आरएच-749, पीएम-27 और नवगोल्ड किस्मों का चयन करने की सलाह दी गई है। किसानों को आलू की बुआई मौसम अनुकूल होने तक टालने को कहा गया है।

इसके लिए कुफरी ख्याति, कुफरी पुखराज, कुफरी ज्योति और कुफरी नीलकंठ किस्में बेहतर हैं। पत्तागोभी की बुआई भी मौसम साफ होने पर ही करें। इसके लिए पूसा ड्रम हेड और पूसा अगेती किस्में उपयोगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने पशुओं को ठंड और नमी से बचाने की सलाह दी है। पशुशाला को शाम में बोरे या तिरपाल से ढकें तथा बिछावन में सूखी भूसी और पुआल का इस्तेमाल करें। पशुओं को पौष्टिक आहार और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हवाओं के बाद पछुआ हवा चलने से ठंड में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Releated Posts

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें…

संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top