• Home
  • करियर
  • बक्सर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: ITI कैंपस में लगेगा जॉब मेला, 28 हजार तक मिलेगी सैलरी
Image

बक्सर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: ITI कैंपस में लगेगा जॉब मेला, 28 हजार तक मिलेगी सैलरी

बक्सर, 07 मई (विक्रांत) रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Dixon Technologies Limited द्वारा 13 मई 2026 को Government ITI Buxar में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है। कंपनी की ओर से 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका दिया जाएगा।कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन बुधवार, 13 मई को सुबह 10 बजे से आईटीआई परिसर, चौसा रोड, चरित्रवन स्थित संस्थान में होगा।

भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को ₹24,104 से ₹28,948 प्रतिमाह तक का सीटीसी देने की घोषणा की गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। कंपनी द्वारा वेतन के साथ कई आकर्षक सुविधाएं भी दी जाएंगी। हर छह महीने में 3 से 4 प्रतिशत वेतन वृद्धि, एक समय भोजन और दो समय चाय निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा ओवरटाइम करने वाले कर्मचारियों को डबल रेट से भुगतान और नाश्ता या रिफ्रेशमेंट की सुविधा भी मिलेगी। वार्षिक बोनस की व्यवस्था भी कंपनी की ओर से रखी गई है।

कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा। संस्थान प्रशासन ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से समय पर पहुंचने की अपील की है ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके। स्थानीय युवाओं के लिए यह रोजगार पाने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है। लगातार बढ़ती बेरोजगारी के बीच इस तरह के कैंपस प्लेसमेंट से तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

TRE-4 को लेकर लाखों अभ्यर्थियों की धड़कन तेज: भर्ती में देरी से बढ़ी बेचैनी, सरकार ने अफवाहों से किया सावधान

पटना, 20 मई (अविनाश कुमार) बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर लाखों अभ्यर्थियों के बीच असमंजस…

BPSC 72वीं परीक्षा का बिगुल: 1230 पदों पर भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू, 26 जुलाई को होगी परीक्षा

पटना, 06 मई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी…

कोल इंडिया में बंपर बहाली: 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती, इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली, 06 मई (अशोक “अश्क”) देश की सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने युवाओं…

नौकरी का धमाका: एक ही हफ्ते में 500 पदों पर भर्ती, ऑन-द-स्पॉट चयन का सुनहरा मौका

पटना, 05 मई (पटना डेस्क) बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए इस हफ्ते रोजगार का बड़ा अवसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top