• Home
  • करियर
  • बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन
Image

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों पर ऑन-स्पॉट चयनबक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 22 सितंबर 2026 को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें EXPERT MAN POWER SERVICE कंपनी द्वारा टेलीकॉलर (फीमेल), हेल्पर और टेक्नीशियन के कुल 100 पदों पर अभ्यर्थियों का ऑन-स्पॉट चयन किया जाएगा। नियोजन विभाग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन के लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक या आईटीआई रखी गई है।

चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल बक्सर के अलावा बिहार और गुजरात भी हो सकता है।जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं हुआ है, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। जॉब कैंप में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।

नियुक्ति संबंधी शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

बक्सर में 14 सितंबर को लगेगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिशिप मेला, युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका

बक्सर, 12 सितम्बर (विक्रांत) रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 12, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top