• Home
  • स्थानीय समाचार
  • पति-पत्नी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: युवक ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश, हालत गंभीर
Image

पति-पत्नी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: युवक ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

समस्तीपुर, 26 अप्रैल (मोहम्मद जमशेद) जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कैना गांव में रविवार को एक घरेलू विवाद ने उस वक्त सनसनी फैला दी, जब एक युवक ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।मिली जानकारी के अनुसार, कैना गांव निवासी रामविरीच सहनी के पुत्र शत्रुघ्न कुमार का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

इसी तनाव में आकर शत्रुघ्न ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दवा खाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉ. अविनाश तिवारी ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना की अपर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top