• Home
  • Crime
  • दीपावली की रात खून से लाल हुई खुशियां, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
Image

दीपावली की रात खून से लाल हुई खुशियां, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

पटना, 09 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के मधेपुरा जिले में दीपावली की खुशियों के बीच अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चौसा थाना क्षेत्र के खोपड़िया गांव में परिजनों और बुजुर्गों से मिलकर घर लौट रहे एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना बीती रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया।मृतक के भाई अशोक सिंह के अनुसार, दीपावली की रात सुबोध कुमार सिंह गांव के बुजुर्गों से मिलकर उनका आशीर्वाद लेने गया था।

वहां से आशीर्वाद लेकर वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और गंभीर रूप से घायल सुबोध को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।दीपावली की रात हुई इस हत्या की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया।फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

Releated Posts

स्मैक तस्करों से भिड़ंत के बाद लापता पुलिस जवान की नदी में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

पटना, 07 नवंबर (पटना डेस्क) स्मैक तस्करों को पकड़ने निकले टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की संदिग्ध…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

बिहार में पुलिस का दोहरा एक्शन: मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में हत्याकांड का वांछित शूटर गोली लगने से घायल

पटना, 06 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शुक्रवार को बड़ा एक्शन देखने को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

गंगापुर में गोलियों की गूंज से दहशत: युवक सोनू सिंह की सरेशाम हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

समस्तीपुर, 06 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

तरवारा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकान के अंदर दुकानदार को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरा जनसैलाब

पटना, 06 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के सीवान जिले में एक जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top