• Home
  • मुख्य समाचार
  • बेतिया में दर्दनाक हादसा! ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Image

बेतिया में दर्दनाक हादसा! ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

बेतिया, 09 नवंबर (विनय कुमार गुप्ता) बेतिया में सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। छावनी रेलवे गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के दूधिवा नवलपुर बाजार निवासी मुन्ना साह की पत्नी उषा देवी (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसा छावनी रेलवे गुमटी के पास रेलवे पिलर संख्या 211/41 और 211/44 के बीच हुआ। आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि, महिला किस ट्रेन की चपेट में आई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद कालीबाग थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, उषा देवी की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुए इस हादसे से परिजन गहरे सद मे में हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में कालीबाग थाना के दारोगा मो. अफरोज आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत किस ट्रेन की चपेट में आने से हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Releated Posts

छठ महापर्व पर बक्सर में दिखेगा लेजर शो का नजारा: घाटों पर सुरक्षा का होगा अभूतपूर्व इंतजाम, डीएम साहिला ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

बक्सर, 09 नवंबर (विक्रांत) छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 9, 2026

मुंगेर में दिवाली की खुशियां मातम में बदली: पटाखे की चिंगारी से दो घर जलकर राख, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

मुंगेर, 09 नवंबर (प्रभात यादव) मुंगेर जिले के बारीपारपुर ब्लॉक स्थित झौआ बहियार के वार्ड नंबर छह में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 9, 2026

महादलित बस्ती में डीएम साहिला ने बांटी दीपावली की खुशियां, दीप-मिठाई पाकर खिले गरीब परिवारों के चेहरे

बक्सर, 08 नवंबर (विक्रांत) दीपावली के अवसर पर सामाजिक समरसता और सहभागिता का संदेश देते हुए बक्सर जिला…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 8, 2026

दीपावली-छठ पर स्वास्थ्य विभाग का हाई अलर्ट: SKMCH से लेकर पीएचसी तक 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, एंबुलेंस और ब्लड बैंक रहेंगे तैयार

मुजफ्फरपुर, 08 नवंबर (संतोष गुप्ता) दीपावली और छठ के त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अब लोगों को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top